School Admission : हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए राहत, सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की तारीख बढ़ी

हरियाणा डायरी, पंचकूला : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी (School Admission) से संबद्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। माध्यमिक शिक्षा विभाग, हरियाणा ने कक्षा 11वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। जो विद्यार्थी अपने दस्तावेजों या दूसरे कारणों से रह गए थे, वह छुटि्टयों के बाद दाखिला ले सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा हरियाणा के महानिदेशक कार्यालय, पंचकूला द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी तथा प्राइवेट विद्यालयों में 11वीं कक्षा में दाखिले की अंतिम तिथि पहले निर्धारित समय से बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है।

School Admission : सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के सभी संबंधित विद्यालयों को इस आदेश की जानकारी दें और यह सुनिश्चित करें कि यदि कोई विद्यार्थी अभी भी 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना चाहता है तो उसका दाखिला निर्धारित तिथि तक किया जा सके।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य इस विषय में CBSE द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे। शिक्षा विभाग के इस फैसले से उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर 11वीं कक्षा में प्रवेश नहीं ले पाए थे। अब ऐसे छात्र-छात्राओं को दाखिले के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

Haryana school admission deadline extended
Haryana school admission deadline extended

School Admission : स्कूलों में चल रही गर्मी की छुट्टियां

इस समय सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चली हुई हैं। 31 जून तक सभी स्कूल बंद हैं। एक जुलाई से क्लास शुरू होंगी। दसवीं का परीक्षा परिणाम भी जारी हो चुका है। ऐसे में विद्यार्थियों की मार्कशीट भी आने वाली है। हालांकि केवल रिजल्ट के आधार पर भी दाखिले लिए जा रहे हैं लेकिन विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट का इंतजार है। जींद जिले की बात करें तो जींद से 18 हजार से ज्यादा बच्चे इस बार पास आउट हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button