Yogi government’s strictness : विदेश भेजने में ठगी करने वालों पर चलेगा योगी का डंडा

जेल भेजने के साथ वापस करवाया जाएगा पूरा पैसा

Yogi government’s strictness : अपने खड़े फैसलों के चलते कानून व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हमेशा चर्चा में रहते हैं। चाहे बदमाशों के घरों पर बुलडोजर चलाने की बात हो या एनकाउंटर की। योगी सरकार हमेशा गैर कानूनी तत्वों से सख्ती से निपटती है। अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों से भी सख्ती से निपटने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों को जेल भेजा जाएगा। इतना ही नहीं इसमें ली गई राशि भी पूरी वसूल कर पीड़ित को दी जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद जहां एजेंटों में हड़कंप है, वहीं आम लोग राहत की सांस ले रहे हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को साफ शब्दों में कह दिया है कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। इसके लिए धाखधड़ी करने वालों को चिह्नित करने के भी आदेश दिए जा चुके हैं। यह फैसला होने के बाद एजेंटों में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को इसके लिए साफ हिदायत दे दी है। उन्होंने कहा है कि लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। इतना ही नहीं ऐसा करने वाले एजेंटों से पीड़ितों का पूरा पैसा भी वापस करवाना पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।

यह आदेश मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह ही जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान दिए। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री लोगों की शिकायत सुनते हैं। शनिवार को जनता दर्शन के दौरान गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में इसको लेकर आदेश दिए गए। यहां करीब 250 लोग अपनी शिकायत व समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने आश्वासन दिया कि किसी को भी घबराने की जरूर नहीं है। हर समस्या का प्रभावी तरीके समाधान करवाया जाएगा।

Yogi government’s strictness : जनता दर्शन में आई शिकायत

दरअसल विदेश भेजने के नाम पर हुई धोखाधड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता दर्शन के दौरान ही दी गई।
जनता दर्शन में आई एक महिला ने परिवार के कहा कि विदेश भेजने के नाम पर एक एजेंट ने धोखाधड़ी की है। उसके परिवार के एक व्यक्ति को विदेश भेजा जाना था। इसको लेकर एजेंट ने ठगी की। यह शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने यहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित काे उसके पैसे भी दिलवाए जाएं। हालांकि मुख्यमंत्री ने महिला को विदेश जाने के नाम पर एजेंटों के चक्कर में नहीं पड़ने की बात भी समझाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत तरीके से जाने पर लोगों को वहां जेल में रखा जाता है।

Yogi government's strictness: Yogi's crackdown on those involved in cheating people by promising to send them abroad.
विदेश भेजने में ठगी करने वालों पर चलेगा योगी का डंडा

Yogi government’s strictness : हरियाणा व पंजाब में भी अधिक हैं मामले

गौरतलब है कि विदेश भेजने के लिए हरियाणा व पंजाब में भी बड़े नेटवर्क व एजेंट काम करते हैं। पिछले दिनों अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए युवाओं में भी हरियाणा व पंजाब के अधिक थे। हरियाणा की बात करें तो यहां प्रतिदिन किसी न किसी थाने में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज होता है। हालांकि हरियाणा सरकार भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है। यहां तक की ऐसे एजेंट भी प्रशासन के राडार पर रहते हैं। इसके बावजूद मामले रूक नहीं रहे हैं।

Yogi government’s strictness : ऐसे होती है ठगी

विदेश भेजने के नाम पर ठगी के अलग-अलग तरीके के हैं। कुछ एजेंट मोटे पैसे लेकर गलत तरीके से युवाओं को विदेश भेजते हैं। कुछ एजेंट युवाओं को जिस देश की बात हुई है, उसके स्थान पर दूसरे देश में भेज देते हैं। यहां से आगे भेजने के पर फिर से पैसे की माांग की जाती है। या फिर ऐसे लोगों के हाथ में सौंप देते हैं, जो दूसरे देश में ही उनको फंसा देते हैं। यहां से वीडियो काल कर घरवालों से जबरन पैसे मंगवाने के लिए मजबूर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button