Rugged Smartphone : 20,000mAh बैटरी वाला दुनिया का पहला फोन, खास तकनीक को जानकार रह जाएंगे हैरान
रगेड फोन में मिल रहे वॉकी-टॉकी का फंक्शन, थर्मल इमेजिंग टेक्नोलॉजी और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर
Rugged Smartphone : आज कल एक से बढ़ कर एक फोन मार्केट में आ रहे हैं। जहां फोन अपनी पतली बॉडी और स्मार्ट फीचर के लिए अधिक पहचाने जाते हैं, वहीं मार्केट में अब एक ऐसा भी फोन आ गया है, जिसकी पहचान उसके खास फीचर और कठोरता है। इसलिए इसको रगेड फोन का नाम दिया गया है। यह फोन कई मायने में बहुत ही विशेष है।
मार्केट में दुनिया का पहला ऐसा फोन आया है, जिसमें 20 हजार रmAh बैटरी मिल रही है। इस फोन की तकनीक भी बेहद खास है। यह है रगेड फोन स्मार्ट फोन। इस फोन में ऐसी तकनीकी दी गई है, जिससे इसको प्रोफेसनल प्रयोग के साथ -साथ रेस्क्यू और इंडस्ट्रियल कार्यों के लिए प्रयोग किया जा सकता है। आइए इस फोन की विशेषताओं के बारे में जानते हैं। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है।
फीचर से भरा है फोन
रगेड फोन का नाम आते ही लोग सोचते हैं यह पुराने समय के कॉड लेस फोन जैसा होगा। इससे फोन किए जा सकते हैं और सुने भी जा सकते हैं, लेकिन यह धारणा सही नहीं है। क्योंकि इस फोन में जिस प्रकार से फीचर की भरमार है, यह सामान्य स्मार्ट फोन को भी पीछे छोड़ रहा है। इस फोन को निर्मताओं द्वारा औकिटेल डब्ल्यूपी 61 (Oukitel WP61) के नाम से मार्केट में उतारा गया है। इसका निर्माण चीनी कंपनी द्वारा किया गया है। कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस फोन में खास तकनीक का प्रयोग किया गया है। क्योंकि इसको आउटडोर प्रोफेशनल के साथ-साथ रेस्क्यू टीम और इंडस्ट्रियल प्रयोग के लिए बेहद बढ़िया संचार के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
वॉकी-टॉकी सुविधा भी साथ में
असल में यह फोन एक साथ कई सारे काम करने के लिए बनाया गया है। इसको मोबाइल फोन की तरह प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर यह वॉकी-टॉकी का काम भी करेगा। कंपनी का दावा है कि इस फोन में बिल्ट इन डीएमआर वॉकी-टॉकी सिस्टम उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इसकी कीमत अलग से 60 हजार रुपये रहती है। ऐसे में कुछ किलोमीटर दूर तक इस फोन से रियल टाइम कम्युनिकेशन किया जा सकता है। इसके अलावा माइनिंग के दौरान रेस्क्यू जैसे कार्यों के लिए भी यह फोन काम आ सकता है। फोन को खास बनाती है इसकी 20000mAh की बैटरी। इसके कारण एक बार चार्ज करने पर यह फोन लंबे समय तक काम करेगा। विशेष परिस्थितियों में यह फोन बहुत ही काम आ सकता है।
सेटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर और थर्मल इमेजिंग
रगेड स्मार्टफोन में नए फीचर की बात करें तो इसमें सेटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर और थर्मल इमेज तकनीक मिलती है। इससे सामान्य नेटवर्क नहीं होने पर भी फोन का प्रयोग किया जा सकता है। वहीं से हीट सिग्नेचर और टेम्प्रेचर के बीच अंतर को पहचाने के लिए थर्मल इमेजिंग टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा सकता है।
ऐसे में इस फोन की उपयोगिता औद्योगिक कार्यों में काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। यह सभी विशेषताएं इस फोन को बाकी स्मार्ट फोन से अलग बनताती हैं। हालांकि यह फोन कुछ अधिक भारी और बड़ा तो है, लेकिन इसके प्रयोग भी बड़े हैं।
30 दिन से अधिक हो सकता है प्रयोग
विशेषज्ञों का मानना है कि रगेड फोन की विशेषता इसकी बैटरी तो रहती है, लेकिन इस फोन में र्थमल इमेज व वॉकी-टॉकी जैसे फीचर बहुत ही विशेष बना रहे हैँ। इस फोन को सामान्य प्रयोग में 5 से 7 दिन तक एक बार चार्ज करने पर चलाया जा सकता है।
वहीं स्टेंडबाए पर यह फोन 30 से अधिक तक बैकअप दे सकता है। हालांकि इसका वजन करीब 500 ग्राम रहता है। साथ ही इनका निर्माण भी सैन्य प्रयोग के आधार पर किया जाता है। ऐसे में ऊंचाई से गिरने पर भी यह फोन सुरक्षित रहता है। इस फोन को सीधा oukitel की वैबसाइट से खरीदा जा सकता है। वहीं भारत में इसकी उपलब्ध के लिए Ubuy और Desertcart जैसे प्लेटफार्म से खोजा जा सकता है।










