new zealand vs india : इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम नए रिकार्ड

छक्कों का नया बादशाह बना

new zealand vs india : गुजरात के वडोदरा में चल रहे इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट मैच में रिकार्डों की झड़ी लग रही है। इस मैच में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) छक्कों का नया बादशाह बने हैं तो वहीं विराट कोहली (Virat kohli) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे किए हैं।

जी हां, अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के बैट्समैन क्रिंस गेल के नाम था। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 328 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 329 छक्के लगाकर क्रिंस गेल का रिकार्ड तोड़ दिया और अब सबसे ज्यादा छक्कों का रिकार्ड रोहित शर्मा के नाम हो गया है।

new zealand vs india : भारत को जीत के लिए चाहिंए 301 रन

रविवार को वडोदरा में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए और भारत को 301 रन का लक्ष्य दिया। कीवी टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों में 84 रन बनाए। उनके अलावा हेनरी निकोल्स ने 62 रन और डेवोन कॉन्वे ने 56 रन की पारी खेली।

New Zealand vs India Rohit Sharma and Virat Kohli set new records in the India vs New Zealand match, becoming the new king of sixes.
New Zealand vs India Rohit Sharma and Virat Kohli set new records in the India vs New Zealand match, becoming the new king of sixes.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। 17 ओवर तक भारत ने 112 रन बना लिए और रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। 18 वें ओवर तक विराट कोहली और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे। बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया टीम में रोहित शर्मा ने 26 रन की पारी खेली और उन्होंने दो छक्के लगाढ। जैसे ही रोहित ने अपनी पारी का दूसरा छक्का लगाया, उन्होंने क्रिस गेल के 328 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब रोहित के नाम बतौर ओपनर 193 वनडे मैचों में 329 छक्के हो चुके हैं।

new zealand vs india : रोहित शर्मा बने छक्कों के बादशाह

इतना ही नहीं, रोहित शर्मा पहले ही वनडे क्रिकेट में कुल मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उनके नाम अब 357 छक्के दर्ज हैं। रोहित की यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए एक और गौरवपूर्ण अध्याय साबित हुई है।

दूसरी तरफ विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 13वें ओवर में 26वां रन बनाने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर (34357 रन) के नाम हैं। श्रीलंका के कुमार संगकारा (28016 रन) दूसरे स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button