summer vacation 2026 : हरियाणा में इस दिन से होगी गर्मी की छुटि्टयां, 30 दिन बंद रहेंगे स्कूल
summer vacation in haryana schools 2026 : गर्मी ने अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है तो ऐसे में स्कूलों में भी बच्चे गर्मी महससू करने लगे हैं। हालांकि गर्मियों की छुटि्टयों का ऑफिशियल ऐलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन शिक्षा विभाग के अनुसार इस बार 1 जून 2026 से गर्मियों की छुट्टियां पड़ेंगी।
1 जून से 30 जून तक बच्चों की स्कूली छुटि्टयां रहने के आसार हैं लेकिन जिस लिहाज से अब गर्मी का असर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, उस हिसाब से छुट्टी कुछ दिन पहले भी हो सकती हैं। बता दें कि अब दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। छत के पंखे, कूलर गर्म हवा फेंकने लगे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और बढ़ेगा। ऐसे में हरियाणा में मई के महीने में भीषण गर्मी या हीटवेव (Heatwave) की स्थिति बिगड़ती है, तो शिक्षा विभाग या स्थानीय जिला प्रशासन (Deputy Commissioner) द्वारा छुट्टियों की तारीखों में बदलाव करके इन्हें पहले भी घोषित किया जा सकता है।
summer vacation 2026 : छुट्टियों में टीचर्स के लिए क्या रहेंगे नियम
हालांकि जून की छुटि्टयों में बच्चों के अलावा टीचर्स के लिए अलग से आदेश जारी किए जाते हैं कि उन्हें स्कूल में उपस्थिति दर्ज करवानी है या नहीं। प्रशासनिक कार्यों के लिए, जनगणना के लिए और दूसरे ऑफिस कार्य के लिए शिक्षकों को स्कूल बुलाया जा सकता है। इसके अलावा विद्यार्थियों को भी जून की छुटि्टयों में स्कूल प्रबंधन द्वारा अवकाश के दौरान अपना प्रोजेक्ट और समर हॉलिडे होमवर्क पूरा करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इनके आधार पर आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के अंक दिए जाते हैं।
summer vacation 2026 : देश के इन राज्यों में गर्मी की छुटि्टयां घोषित
दिल्ली में गर्मी की छुटि्टयां 11 मई से घोषित हो चुकी हैं तो वहीं बिहार में गर्मी की छुटि्टयां 1 जून से 20 जून 2026 तक होंगी। ओडिशा में 27 अप्रैल से ही गर्मी की छुटि्टयां घोषित हो गई थी। हरियाणा में 1 जून से 30 जून 2026 तक गर्मी की छुटि्टयां रहेंगी तो वहीं उत्तर प्रदेश में 20 मई से 15 जून 2026 तक और मध्य प्रदेश में 1 मई से 15 जून तक घोषित हो चुकी हैं। राजस्थान में स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 17 मई से 20 जून 2026 तक रहेंगी।










