Zeekr 009 : अब सिर्फ 17 मिनट में चार्ज होगी यह यह इलेक्ट्रिक MPV, 500 किलोमीटर की रेंज
आधुनिक AI फीचर्स से लैस गाड़ी शानदार परफॉर्मेंस के साथ बाजार में, लग्जरी गाड़ियों को धूल टाने को तैयार है Zeekr 009
Zeekr 009 : भारतीय कार बाजार लगातार बूम पर है। आए दिन एक से बढ़ कर एक नई और एडवांस फीचर के साथ कार भारत के बाजार में लांच हो रही हैं। कार बाजार इस प्रकार बढ़ रहा है कि पहले से मार्केट में बनी हुई बड़ी कंपनियों को भी अपने चर्चित मॉडल्स में आए दिन नए बदलाव करने पड़ रहे हैं।
इसी कड़ी में अब Zeekr 009 इलेक्ट्रिक MPV भी आ गई है। यह गाड़ी सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ आ रही है। जिसको महज 17 मिनट में चार्ज कर 500 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। हालांकि निर्माताओं द्वारा इस गाड़ी की रेंज 740 KM तक क्लेम की जा रही है। इसके अलावा इस गाड़ी की अन्य विशेषता है इसकी आधुनिक तकनीक। क्योंकि इसमें AI ड्राइविंग के साथ बहुत ही एडवांस फीचर्स दिए जा रहे हैं।
लंबी रेंज के साथ सुपरफास्ट चार्जिंग
हालांकि कई कार निर्मता कंपनियों अधिक रेंज का दावा कर ग्राहकों को लुभाती हैं, लेकिन Zeekr ने लंबी रेंज के साथ सुपरफास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दे दी है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फीचर्स इस गाड़ी को सबसे अलग बना रहे हैं।
साथ ही इस गाड़ी का केबिन अपने आप में बहुत ही लग्जरी होने वाला है। चीनी कंपनी Zeekr ने नई लग्जरी गाड़ियों की दुनिया में अपना नया अवतार इलेक्ट्रिक MPV के रूप में Zeekr 009 उतार दिया है। फिलहाल कार को सबसे पहले चीन में लांच किया जाएगा। इसके लिए 19 मई की तारीख तय की है।
लांच की तारीख तय प्री बुकिंग शुरू
कंपनी द्वारा बेशक अभी लांचिंग की तारीख की घोषणा की है, लेकिन इससे पहले इसकी प्री बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह गाड़ी वर्तमान समय में काफी चर्चित है। क्योंकि इसकी सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ लंबी रेंज इसको वास्तव में इलेक्ट्रिक कारों की बादशाह बना रही है।
संपूर्ण फैमिली कार
Zeekr द्वारा अपनी नई गाड़ी को विशेषरूप से फैमिली कार के रूप में तैयार किया है। क्योंकि इसका डिजाइन को बहुत ही प्रीमियम और लग्जरी लुक देता है। यह कार 6 और 7 सीटर के साथ आएगी। साथ ही गाड़ी का इंटीरियर भी बहुत ही लग्जरी होने वाला है। इसके साथ ही कार में स्पेस, कम्फर्ट की भी कोई कमी नहीं रहने वाली है। क्योंकि इसमें एआई तकनीक का प्रयोग किया गया है, ऐसे में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ शानदार फीचर्स भी हैं।
सुरक्षित AI ड्राइविंग के लिए भी जबरदस्त फीचर
विशेषज्ञों के अनुसार इस गाड़ी में Zeekr द्वारा तकनीक के साथ सुरक्षा को भी सबसे महत्वपूर्ण माना है। इसके कारण ही गाड़ी में अत्याधुनिक Thor-U चिप लगाई गई है। निर्माताओं का कहना है कि इससे 700 TOPS की प्रोसेसिंग पावर मिलेगी।
ऐसे में एडवांस AI और ड्राइविंग सिस्टम्स बहुत ही शानदार तरीके से चलेगा। गाड़ी में सुरक्षा को इस प्रकार से पुख्ता किया गया है कि इसमें 70 से अधिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। एआई ड्राइविंग के लिए कार में H7G-ASD असिस्टेड सिस्टम उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे हाईव के साथ-साथ भीड़ वाले रास्तों पर भी ऑटोमेटिक मोड में आसानी से चलाई जा सकती है।
6C Qilin बैटरी टेक्नोलॉजी का प्रयोग
Zeekr 009 गाड़ी में तकनीक को बहुत ही रिफाइंड रूप में प्रयोग किया गया है। इसमें सिंगल और डुअल मोटर के दोनों वर्जन की सुविधा दी जा रही है। कंपनी का दावा है कि सिंगल मोटर मॉडल 310kW की पावर जनरेट करेगा। इससे महज 6.9 सैकेंड में गाड़ी 0 से 100kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इससे करीब 740 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।
इसके अलावा डुअल मोटर वर्जन से गाड़ी के इंजन को 680kW की पावर मिलेगी। इस पावर से गाड़ी 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ने में महज 3.9 सैकेंड का समय लेगी। हालांकि इसमें गाड़ी की रेंज प्रभावित होगी और यह 740 से घट कर 720 किलोमीटर तक रह जाएगी। बैटरी तकनीक की बात की जाए तो इसमें 900V हाई-वोल्टेज प्लैटफॉर्म और CATL की नई 6C Qilin तकनीक का प्रयोग किया गया है। इसके कारण ही चार्जिंग सुपरफास्ट हो रही है।
80% चार्जिंग में सिर्फ 17 मिनट का समय
क्योंकि यह गाड़ी नई तकनीक का अवतार है, ऐसे में Zeekr 009 की सुपरफास्ट चार्जिंग इसको दूसरी गाड़ियों से अलग बनाती है। अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग तकनीक के कारण इसकी चार्जिंग बहुत ही तेज होने वाली है। इसके कारण इस गाड़ी को 80 प्रतिशत चार्ज होने में महज 17 मिनट का समय लगेगा। हालांकि सिंगल मोटर मॉडल में 80 प्रतिशत चार्ज करीब 19 मिनट में होगी। इससे गाड़ी को करीब 500 किलोमीटर चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : TATA मोटर्स ने भारतीय बाजार में उतारी पहली कूपे SUV, फीचर्स की भरमार










