16 May 2026 weather : हरियाणा दिल्ली में बढ़ेगा पारा, यूपी, बिहार बंगाल में आंधी और बारिश की संभावना

मई महीना आधा बीत चुका है, लेकिन इस बार गर्मी का मौसम लगातार बदल रहा है। तेज गर्मी होने के बाद बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम में फिर से ठंडक आ आती है। हरियाणा के कई हिस्सों में ऐसा ही हुआ है। आइए जानते हैं शनिवार यानी 16 मई के मौसम का हाल

16 May 2026 weather : 16 मई को देश भर के मौसम की बात की जाए तो इसमें काफी बदलाव देखा जाएगा। क्योंकि देश के कुछ राज्यों में जहां बारिश और आंधी की संभावना है, वहीं कुछ जगहों पर भीषण गर्मी रहेगी। विशेषकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके साथ लगते हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में भीषण गर्मी रहेगी। हालांकि उत्तर प्रदेशक कुछ जिलों, बिहार और बंगाल के साथ महराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है।

दिल्ली में शाम तक बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 16 मई शाम तक दिल्ली और एनीसआर के कई हिस्सों में तापमान बदल बद सकता है। हालांकि दिन में काफी गर्मी रहेगी और तापमान 40 डिग्री के पार जाएगा। वहीं शाम को बादल छाएंगे। इसके साथ ही तेज हवा गर्मी से कुछ राहत दिलवा सकती है। वहीं अगले कुछ दिनों में दिल्ली का तापमान बढ़ने की संभावना है।

अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी प्रकार हरियाणा में भी गर्मी का प्रकोप रहेगा। विशेषकर राजस्थान के साथ लगते जिलों में तापमान अधिक जाएगा। हालांकि मध्य हरियाणा के जिलों में 2 दिन पहले हुई ओलावृष्टी का असर सुबह व शाम के समय तापमान में दिखेगा।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

साथ ही देश के कई राज्यो में बारिश का अनुमान भी है। इसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी के आगरा, मथुरा से लेकर पूर्व तक कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़, सोनभद्र, मऊ, बलिया, कौशांबी जैसे क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान लोगों को सुरक्षित रहने के लिए भी सुझाव दिया गया है। क्योंकि हवा की गति 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। वहीं साथ लगते क्षेत्र बिहार और बंगाल में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

उत्तर भारत में तापमान पर असर

वहीं उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान कुछ नियंत्रित रह सकता है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के साथ लगते इलाकों में। क्योंकि पहाड़ों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में इस ओर से आने वाली हवाएं कुछ क्षेत्र को राहत देने का काम करती हैं। हालांकि इसका आंशिक असर ही रहेगा।

राजस्थान में गर्मी की दोहरी मार

उत्तर पश्चिमी राज्य राजस्थान में गर्मी की दोहरी मार की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। क्योंकि राजस्थान में आने वाले 24 घंटे में भीषण गर्मी के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी आ सकती है। लेकिन तेज गर्मी के साथ आंधी लोगों की मुश्किल और अधिक बढ़ा देगी।

दक्षिण के कई हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 16 मई को दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें महाराष्ट्र से लेकर छत्तीसगढ़ गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के अलग अलग क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। यहां अगले 2 से 3 दिन तक मौसम बदला रहेगा। इस दौरान केरल में तेज बारिश की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button