20 Aapril 2026 Rashifal : कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानें अपना राशिफल

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों में भरेगा आत्मविश्वास

20 Aapril 2026 Rashifal :  आज वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि ग्रहों की चाल के हिसाब से खास योग बना रही हैं। यह दिन विभिन्न राशियों के लिए काफी बेहतर होने वाला है। विशेषकर मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों में आत्मविश्वास भरेगा। आइए आपकी राशि के अनुसार आपका दिन कैसा होगा जानते हैं।

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार होने वाला है। क्योंकि राशि मंगल मीन राशि में है, ऐसे में यह आध्यात्मिक ऊर्जा में गोचर हैं। साथ ही शनिदेव भी विराजमान होने के कारण आपको काफी आत्मविश्वास मिलने जा रहा है। इससे काम करने में आसानी होगी और नए कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी। आपको आज अपना दिन संतुलित रखना है। विशेषकर कार्यस्थल पर अपनी बात सहज तरीके से करें। जोश में आने की जरूरत नहीं है। आज का दिन आर्थिक लाभ की खबर देगा। जीवन साथी के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। हर काम को सयंमता के साथ करें। सफलता जरूर मिलेगी।

वृषभ (Taurus)

आज वृषभ राशि वालों के वैभव में उन्नति हो रही है। विशेषकर जीवन में लग्जरी वस्तुओं का समावेश बढ़ रहा है। हालांकि इसके लिए कुछ पैसा भी खर्च होगा। क्योंकि शुक्र और चंद्रमा 12वें भाव मेल कर रहे हैं। यह आपको आर्थिक खर्च का वातावरण बना रहे हैं। विशेषकर कला के क्षेत्र में भी रूचि रहेगी। हां आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। आंखों में कोई सामान्य समस्या आ सकती है। आज जीवन को ठहराव के साथ जीएं। ज्यादा भागदौड़ा से बचें। किसी निजी व्यक्ति से लंबे समय के बाद भेंट होने का योग बन रहा है।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। क्योंकि आपके 11वें भाव में बुध का गोचर है। यह आर्थिक लाभ की युति बना रहा है। साथ ही आज काम के लिए सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। परिवार में भी आपको आज सभी से प्यार मिलने जा रहा है। आज व्यवसाय के लिए जो भी योजना बन रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। जरूरी है सुबह गाय को चारा या रोटी दे दें। इसके साथ गुड़ का भी प्रयोग करें। हां जीवन साथ के साथ आज दिन अच्छा जाएगा। हर जगह आपको अपनी पसंद का खाना मिलेगा। विशेषकर मौसमी सब्जी और मीठा।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज मन लगाकर काम करने की जरूरत है। क्योंकि आपके कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। आपके कार्य से बॉस व अन्य सहकर्मी काफी प्रभावित रहेंगे। ऐसे में कोई बड़ी या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी अस्थाई तौर पर मिल सकती है। सुबह कुत्ते को रोटी जरूरत खिला दें। बिस्कुट खिलाने से परहेज करें।
आपके 10वें भाव में चंद्रमा कर्म की दशा को बना रहा है। ऐसे में कार्य क्षेत्र में काफी अच्छा दिन रहेगा। परिवार के किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विशेषकर उम्रदराज महिला का।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों को आज यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि 9वें भाव में सूर्य होने के कारण आपको विशेष सफलता मिलने जा रही है। आपका प्रभाव बढ़ेगा और जीवन का अंधेर छंट रहा है। आज अधिकतर समय आध्यात्मिक कार्यों में बीतने वाला है। नए व्यापार के लिए पिता या गुरु से चर्चा जरूर करें। आज यहां से मिलने वाला सुझाव बहुत काम आएगा। गायों को चारा खिलाएं। इसमें चुटकी भर हल्दी भी मिलानी चाहिए। आज कार्य में नेतृत्व का मौका मिल सकता है। ऐसे में अपने स्वभाव को सामान्य रखें।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अचानक पैसे आने की संभावना है। यह पैसा रूका हुआ भी हो सकता है। व्यापार करने वालों को आज थोड़ा संयमित रहना चाहिए। नए निवेश में सावधान रहें। क्योंकि आपके 8वें भाव में केतु का प्रभाव है। ऐसे में अपने व्यवहार पर जरूरत नियंत्रण रखें। दूसरे की बहस में नहीं पड़ें। आज काम में काफी मन लगेगा। यदि कोई बचा हुआ काम है तो आज उसको पूरा करने की योजना बनाएं। बाहार जाना पड़े तो स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें ओर ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।

तुला (Libra)

तुला राशि वालों को आज व्यापार में थोड़ा समझदारी से काम लेना होगा। विशेष कर पार्टनर के साथ अनावश्यक लेनदेन नहीं करें। हालांकि सामाजिक क्षेत्र में आज का दिन काफी अच्छा है। आपके कार्यों के लिए आज समाज में विशेष स्नेह मिलने जा रहा है। 7वें भाव में शुक्र होने से आज परिवार में आपके रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे। विशेषकर जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। रिश्तों में सुधार का योग बन रहा है।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को आज अभूतपूर्व सफलता मिलने जा रही है। आपके छठे भाव में मंगल होने के कारण आज का प्रभाव विरोधियों पर अधिक रहेगा। कोई पुरानी राशि चुकानी है तो आज इसको लेकर भी सकारात्मक परिणाम आएंगे। आने स्तर पर प्रयास कर सकते हैं। हालांकि आज कठिन परिश्रम का दिन है। अपने कार्य को पूरी मेहनत से करें। इसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। यदि कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम है तो अपने साथ घर से ही खाना रख लें। बाहर की चीजें खाने से बचें। स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव आ सकता है।

धनु (Sagittarius

धनु राशि वालों के पांचवे भाव में आज गुरु है। ऐसे में शिक्षा या परिवार में सुखद समाचार मिलेगा। विशेषकर संतान को लेकर अच्छी खबर आ सकती है। हालांकि आज कोई भी काम सोच समझकर करें। आपने जो भी योजना बनाई है, उसको पूरा करने का आज उत्तम दिन है। संपत्ति को लेकर मन कुछ उदास हो सकता है। घरेलू विवाद में संयमित रहें। अधिक ताव बात बिगाड़ सकता है। आज आपकी रचनात्मकता काफी प्रभावशाली रहेगी। कार्यालय में कोई प्रोजेक्ट या रिपोर्ट देनी है तो इसको अच्छे से तैयार करें। कुछ बड़े खर्च का योग बन रहा है।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों को आज कुछ अकेलापन महसूस हो सकता है। क्योंकि धर से बाहर रह कर काम करने का योग है। हालांकि आर्थिक पक्ष अच्छा है, लेकिन धैर्य रखना होगा। इसके लिए सुबह ही कोई धार्मिक कार्य कर दें। घर के पास किसी भी जीव को पानी पिलाकर ही बाहर निकलें। जरूरतमंद को खाना खिलाने का मौका मिले तो यह बहुत अच्छा होगा। आपके चौथे भाव में शनि गोचर होने से जमीन संबंधित कोई बड़ा फैसला हो सकता है। इससे आपको भविष्य में आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वाले आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। हर कार्य में अपनों सहयोग मिलेगा। यदि आर्थिक जरूरत है तो आज भाई-बहन से मदद ले सकते हैं। विशेषकर बड़े निवेश में आज सार्थकता के साथ काम करें। हालांकि दांत से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। अपने कौशल से आज आप हर किसी का मन जीत लेंगे। साथ में यात्रा का संयोग भी बन रहा है। हालांकि यात्रा व्यवसायिक क्षेत्र में होगी। प्रेम भरपूर दिन रहेगा। किसी छोटे जलाशय में मछलियों के लिए खाना डाल दें। यह मनोकामना पूर्ण करने वाली युति होगी।

मीन (Pisces)

मीन रााशि वालों को आज भाषा पर संयम करने की जरूरत है। हालांकि आपकी बात प्रभावशाली होगी, लेकिन इसको सही प्रकार से करें। इससे गैरजरूरी विवाद से बचेंगे। आपके प्रथम भाव में राहु की स्थिति के कारण कुछ आवेशित हो सकते हैं। आज परिवार के साथ समय बिताएं। इससे दिन अच्छा निकलेगा। बार-बार भूख लगने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में नियंत्रण रखें। हालांकि सामान्य पानी का सेवन बार-बार कर सकते हैं। यह दिन आर्थिक पक्ष मजबूत करने वाला है। किसी की बातों में आकर पैसे खर्च नहीं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button