Gold Discovery In China : चीन में मिला सोने का पहाड़

1000 टन सोने की खोज से बदली चीन की किस्तमत

Gold Discovery In China : आजकल सोने की कीमतें काफी चढ़ी हुई हैं। ऐसे में चीन ने कुनलुन पर्वत श्रृंखला में 1000 टन सोने का पहाड़ खोज लिया है। कुनलुन पर्वत श्रंखला हिमालय पर्वत श्रंखला के साथ लगती है और यह चीन में है। इसका अपना ऐतिहासिक महत्व भी है। यहां भारी मात्रा में सोने का भंडार मिलने से हर किसी को आकर्षित करने वाली इस सुनहरी धातू के इतिहास में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

हाल ही में भारत के पड़ोसी देस चीन में सोने का बड़ा भंडार मिला है। यह सोने का भंडार करीब 1000 टन का है और इसको चीन के झिंजियांग उइगर क्षेत्र की पश्चिमी सीमा के पास खोजा गया है। यह क्षेत्र कुनलुन पर्वत श्रृंखला में में आता है। कुनलुन पर्वत श्रंखला सदियों से चीनी सभ्यता में बहुत अधिक महत्वपूर्ण रहाी है। चीन की पौराणिक कथाओं में कुनलुन पर्वत को दिव्य और पवित्र पर्वत का दर्जा है। जिस प्रकार भारत में कई पर्वत व नदियों को दर्जा दिया जाता है।

चीन के पौराणिक ग्रंथ द क्लासिक आफ माउंटेंस एंड सीज़ में दावा किया जाता है कि कुनलुन पर्वत पृथ्वी का केंद्र है। साथ ही पहले से ही यहां सभी खजानों का भंडार होने का दावा किया गया है। इस पर्वत श्रंखला का आकार ड्रैगन की तरह है और यही कारण है कि करीब 2100 साल पहले चीन में हान राजवंश के सम्राट वू द्वारा इसको कुनलुन नाम दिया। आज भी इसको इसी नाम से जाना जाता है। यहां पर बेहद दुर्भल वनस्पति पाई जाती है और इसको काफी पवित्र माना जाता है।

चीन में मिला सोने का पहाड़
चीन में मिला सोने का पहाड़

Gold Discovery In China : चीनी मीडिया में दी गई जानकारी

चीन में भारी मात्रा में सोने का नया भंडार मिलने की जानकारी वहां की मीडिया में दी गई है। चीनी अखबार साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के अनुसार कुनलुन पर्वत श्रंखला में 1000 टन से अधिक सोने का भंडार खोजा गया है।
हालांकि यह शुरूआती आंकलन है और सोने का भंडार इससे अधिक भी हो सकता है। यह चीन द्वारा खोजा गया नया भंडाल है। बेशक इससे पहले चीन में सोने की खदान हैं। करीब एक साल पहले ही लियाओनिंग प्रांत और हुनान प्रांत में भी इस प्रकार के भंडार होने की जानकारियां आई थी। यह अब तक चीन का तीसरा स्वर्ण भंडार होने के साथ विश्व में सबसे बड़ा सोने का भंडार भी माना जा रहा है। इससे पहले विभर में सोने के ज्ञात भंडारों में सबसे बड़ा भंडार 800 टन का माना जाता है। वहीं चीन में लगातार इस प्रकार के सोने के भंडार मिलने से पूरे विश्व की नजर चीन की ओर हैं।

Gold Discovery In China : चीन ने अपनाई आधुनिक तकनीक

सोने की खोज के लिए आधुनिक तकनीक की जरूरत होती है। चीन में इस तकनीक को विकसित कर इसके सहारे ही यह खोज की जा रही है। इस आधुनिक तकनीक में चीन ने विश्व का सबसे प्रभावशाली भू-भेदी रडार सिस्टम तैयार किया है। इसके अलावा खनिज जांच के लिए उपग्रहों की भी मदद ली जाती है। इससे जमीन के काफी नीचे दबी इन धातुओं का पता लगाया जाता है। अब चीन ने यह बड़ी खोज की है। हालांकि पहले भी चीन में सोने के भंडरा है, लेकिन अनुमान था कि इनमें सिर्फ 3000 टन सोना ही बचा हुआ है। अब चीनी खोजकर्ताओं का कहना है कि यह भंडार इससे भी कहीं अधिक और बड़े हो सकते हैं। चीनी का क्षेत्र भी काफी बड़ा है।

चीन में मिला सोने का पहाड़
चीन में मिला सोने का पहाड़

Gold Discovery In China : अमेरिका के पास है सोने का सबसे बड़ा भंडार

अब तक ज्ञात स्त्रोतों की बात करें तो अमेरिका के पास विश्व में सोने के सबसे अधिक भंडार माने जाते हैं। अमेरिका के पास करीब 8133 टन सोना है। दूसरे स्थान पर जर्मनी का नाम आता है, जहां 3351 टन व इटली के पास 2451 टन सोना है। फ्रांस के पास 2451 टन, रूस के पास 2437 टन व भारत के पास करीब 800 टन से अधिक सोना है। भूवैज्ञानिकों का मानना है कि धरती अंदर अभी भी 57,000 से लेकर 70,000 टन छिपा हुआ है।

Gold Discovery In China : भारत में यहां हैं सोने के भंडार

भारत में सोने के काफी भंडार हैं। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के जमुई जिले में 222.8 मिलियन टन स्वर्ण भंडार है। यह देश में सबसे ऊपर आता है। हालांकि यहां व्यवसायिक रूप से खनन का काम शुरू नहीं किया जा सका है। यह स्थान भविष्य में भारत की अर्थ व्यवस्था का बड़ा केंद्र बन सकता है। इसके अलावा राजस्थान में भी करीब 125.9 मिलियन टन स्वर्ण का अनुमान है। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के भुकिया में बड़ा सोने का भंडार है। यह भी अभी शुरूआत चरण में ही है। वहीं देश का राज्य लंबे समय से स्वर्ण का केंद्र रहा है। कोलार स्वर्ण क्षेत्र और हट्टी स्वर्ण खदानों में करीब 103 मिलियन टन स्वर्ण भंडार है। हालांकि कोलार में यह कार्य बंद कर दिया गया है। हट्टी में सोने का उत्पादन जारी है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के साथ उत्तर प्रदेश में भी स्वर्ण भंडार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button