Form Submission For SIR : मतदाता सूची में नाम बचाना है तो जल्द भर दें गणना प्रपत्र

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत बीएलओ को जाम करवाएं फार्म

orm Submission For SIR :  उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत गणना प्रपत्र भर कर वापस देना है। इसके बाद बुथ लेवल अधिकारी बीएलओ इसको आनलाइन फीड करेगा। इसमें सिर्फ तीन दिन का समय बचा हुआ है। मेरठ जिला में अभी तक 73 प्रतिशत मतदाताओं ने ही गणना फार्म भर कर वापस जमा कवाया है।

इसको आनलाइन फीड करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर है। ऐसे में इससे पहले यह काम करना होगा। ऐसा नहीं किया तो मतदाता सूची से नाम कट जाएगा। जिन लोगों ने अपना गणना फार्म भर करे वापस जमा नहीं करवाया है। साथ ही23 प्रतिशत मतदाताओं को मृतक, अनुपस्थित, डबल या स्थानांतरित मतदाताओं सूची में डाला गया है। मतदाताओं को अब 11 दिसंबर तक गणना फार्म भर कर भर कर बीएलओ को वापस जमा करवाने हैं। इस काम के लिए अब सिर्फ तीन ही दिन शेष बचे हुए हैं।

ASD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक और डबल मतदाता) मतदाताओं की तैयार की गई सूची अब सभी बूथों पर तैनात किए गए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट को उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके आधार पर ही यह लो सुनिश्चित करेंगे कि इसमें कोई गड़बड़ी तो नहीं है। इसके अलावा यह सूची बूथ, ग्राम पंचायत सचिवालय, खंड विकास कार्यालय, नगर निकायों के कार्यालयों पर भी चस्पा की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यदि सूची में शामिल कोई व्यक्ति इस बूथ पर उपलब्ध है तो इससे आपत्ति प्राप्त कर उचित संशोधन किया जाएगा।

मतदाता सूची में नाम बचाना है तो जल्द भर दें गणना प्रपत्र
मतदाता सूची में नाम बचाना है तो जल्द भर दें गणना प्रपत्र

मेरठ के उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार चार प्रतिशत मतदाता अभी भी ऐसे बचे हैं, जिन्होंने गणना फार्म ले तो लिया है, लेकिन भर कर इसको वापस जमा नहीं करवाया गया है। यह लोग 11 दिसंबर तक अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस अवधि में फार्म वापस नहीं देने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाएंगे।

साथ ही ASD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक और डबल मतदाता) सूची में जिला में लगभग छह लाख (23 प्रतिशत) लोगों हैं। इस सूची को अब पुख्ता करने के लिए सभी बूथों पर राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट को दिया जाएगा। साथ ही अलग-अलग जगह पर सूची चस्पा भी की जाएगी। इससे इनके एक नाम का सत्यापन होगा और त्रुटि पाए जाने पर इसमें संशोधन किया जाएगा।

Form Submission For SIR : पंचायत चुनाव मतदाता सूची अलग

एक ओर उत्तर प्रदेश में एसआईआर का काम चल रहा है, लेकिन इसका असर पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पर नहीं पड़ेगा। साहरनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थिति साफ कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर एसआईआर अभियान का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। एसआईआर का कार्य विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के लिए किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button