Railway News : खाटू श्याम भक्तों को रेलवे का तोहफा, नए साल पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
देखें समयसारिणी
Railway News : हरियाणा के जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, रोहतक, रेवाड़ी समेत आसपास के जिलों से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने तोहफा दिया है। जी हां, रेलवे द्वारा खाटू श्याम के लिए नए साल पर दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। आइए बताते हैं किस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलेंगी और इनका क्या समय रहेगा।
रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पहली ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल रेल 29 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे चलेगी, जो अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे फुलेरा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 0912 फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर से लेकर दो जनवरी तक फुलेरा से सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होकर रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
Railway News : ये रहेगा रूट और समयसारिणी
ट्रेन का रूट कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर होगा। ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे चलकर कैथल होते हुए रात 12 बजकर 52 मिनट पर नरवाना पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन एक बजकर 23 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रोहतक के लिए एक बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी।

रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल के रास्ते ट्रेन सुबह छह बजकर 50 मिनट पर रींगस पहुंचेगी। रींगस से खाटूश्याम के लिए बस या जींद में श्रद्धालु धाम पर जाते हैं। रींगस से चलकर ट्रेन रेनवाल के बाद सुबह साढ़े आठ बजे फुलेरा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर चलेगी, जो रेनवाल, रींगस सुबह दस बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी।
रींगस से सुबह दस बजकर 55 मिनट पर ट्रेन रवाना होगी, जो दोपहर बाद चार बजकर 28 मिनट पर जींद पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन शाम पांच बजकर पांच मिनट पर नरवाना पहुंचेगी। नरवाना से कैथल होते हुए ट्रेन रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। जींद से खाटूश्याम के लिए सप्ताह में सोमवार, बुधवार व शनिवार को सुब साढ़े दस बजे चलती है।
Railway News : स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को होगा फायदा
जींद रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू के अनुसार खाटूश्याम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन चार दिन चलेगी, जिससे जींद व नरवाना के श्रद्धालुओं काे भी फायदा होगा। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।










