Indian Railways : रास्ता भटक गई ट्रेन, पहुंच गई गलत स्टेशन पर

गया की बजाय पहुंच गई भागलपुरए रूट डायवर्ट होने से 2 एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची गलत जगह

Indian Railways : अक्सर कोई व्यक्ति रास्ता भूल जाता है। वह गलत जगह पर पहुंच जाता है, लेकिन भारतीय रेल के इतिहास में भी ऐसी गलती हुई है। दो ट्रेन रास्ता भटक कर गलत जगह पहुंच गई। हालांकि इसके बार डीआरएम ने आपत्ति जताई है। वहीं इन ट्रेन में सवार यात्रियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। यह गड़बड़ी रेलवे अधिकारियों में तालमेल की कमी के कारण हुआ है। क्योंकि इन ट्रेन के लिए रेलवे के दो जोन के बीच आपस में सही तालमेल नहीं हो सका। इसको लेकर हावड़ा डिवीजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर ने X पर पोस्ट करते हुए आपत्ति जताई है।

दरअसल बिहार के जमुई में 27 दिसंबर को रेल हादसा हो गया था। इसके बाद यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जिस स्थान पर ट्रेन हादसा हुआ, वहां पटरियों की मरम्मत और का कार्य चला। इसके चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया। इसके कारण रेलवे के दो जोनों के बीच यह गड़बड़ी हुई है। पूर्व रेलवे (ER) और पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल की कमी के कारण यात्रियों परेशानी उठानी पड़ी। यहां तालमेल नहीं होने के चलते दो ट्रेन अपने निर्धारित डायवर्टेड रूट से भी भटक गई। इससे काफी लंबे समय तक यात्रियों व अधिकारियों के बीच असमंजस की स्थिति रही।

Indian Railways : इन ट्रेन के साथ हुई दिक्कत

27 दिसंबर को जमुई में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण रेलवे का मुख्य मार्ग बाधित हो गया। ऐसे स्थिति में रेलवे में वैकल्पिक व्यवस्था बनाई। इसके लिए पूर्व रेलवे (हावड़ा मंडल) ने 27 दिसंबर को चलने वाली 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल और 28 दिसंबर को चलने वाली 12352 राजेंद्र नगर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन को पटना-गया-धनबाद-आसनसोल मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया। इसके लिए आधिकारिक आदेश भी जारी हुए। इसके बावजूद यह ट्रेन इसके बावजूद इन ट्रेन को गलत रास्ते पर भेज दिया गया। इस पर
हावड़ा जोन के डीआरएम ने अपने एक्स अकाउंट पर आपत्ति जताई है। यह गड़बड़ी रेलवे के आंतरिक मिस-कम्युनिकेशन के कारण हुई है। ऐसे में डीआरएम ने दानापुर रेल मंडल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

Indian Railways : यात्री होते रहे गुमराह

डीआरएम ने अपनी पोस्ट में यात्रियों को हुई परेशानी को भी उजागर किया है। उन्होंने लिखा कि यह देखा गया है कि दानापुर डिवीजन द्वारा दोनों ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग (किऊल-भागलपुर) पर भेजा गया और इसी रूट को ICMS (सिस्टम) में भी फीड कर दिया गया। इसके कारण अपनी ट्रेन का आनलाइन स्टेटस देख रहे यात्री गुमराह हुए हैं। यह पूर्वी रेलवे के निर्देशों के विरुद्ध है। उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे से अनुरोध भी किया कि यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए तत्काल समन्वय स्थापित करें और अन्य रेलगाड़ियों के मार्ग निर्धारण में एकरूपता लाई जाए।

Indian Railways : रास्ता भटक गई ट्रेन, पहुंच गई गलत स्टेशन पर
Indian Railways : रास्ता भटक गई ट्रेन, पहुंच गई गलत स्टेशन पर

Indian Railways : यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

रेलवे अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण इन ट्रेन में सवार यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि रेल दुर्घटना होने के कारण जो परेशानी हुई, वह अलग है, लेकिन ट्रेन गलत रूट पर जाने के कारण भी परेशानी हुई। इसके कारण पटना–गया–धनबाद–आसनसोल रूट के स्टेशनों यह ट्रेन नहीं पहुंची, जहां इनको जाना था। ऐसे में ट्रेन के यात्री उतरने व स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने को इंतजार करने वाले यात्री इंतजार ही करते रह गए। उनको अचानक पता चला कि उनकी ट्रेन भागलपुर के रास्ते निकल दी गई है।

Indian Railways : बहुत लंबी दूरी तय करती है ट्रेन

रेलवे की इस लापरवाही के कारण जिस अमृतसर-हावड़ा मेल (ट्रेन नंबर 13006 पर असर पड़ा है। यह करीब 1900 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह ट्रेन पंजाब के अमृतसर जंक्शन से पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन तक जाती है। इस ट्रेन में काफी लोग दैनिक रूप से यात्रा भी करते हैं। इस दूरी को पूर करने में ट्रेन को करीब 38 घंटे का समय लगता है।

यह ट्रेन देश के कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, पटना और कोलकाता जाती है। ऐसे में इसमें यात्रियों की संख्या भी अधिक रहती है। वहीं 12352 राजेंद्र नगर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन तक जाती है। यह ट्रेन भी प्रतिदिन चलती है। यह ट्रेन 529 किलोमीटर की दूरी करीब नौ घंटे में पूरी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button