25 January weather Update : दो दिन धुंध, फिर से बारिश की संभावना

मौसम में बदलाव जारी, अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत

25 January weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी मौसम साफ नहीं हो रहा है। हालांकि 22 व 23 जनवरी कोई बारिश के बाद अब 25 व 26 जनवरी को गहरी धुंध का असर दिखेगा, लेकिन इसके बाद 27 व 28 जनवरी को मौसम फिर से परिवर्तनशील रहेगा। इससे हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। लेकिन इससे पहले गहरी धुंध रहेगी, जो लोगों की मुशकिलें बढ़ाने वाली है।

मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही 27 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन लेकिन हरियाणा को अब आने वाले 2 दिन बारिश से तो राहत मिलने जा रही है, लेकिन धुंध परेशानी लेकर आ रही है। (25 January weather)22 जनवरी से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरा उत्तर भारत एक बार फिर से ठंड की चपेट में है।

जहां पर्वतीय इलाकों में बारिश के बाद बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई है। इसके कारण शनिवार 24 जनवरी को दिन भर ठंडी हवा ने लोगों को कंपाए रखा। हालांकि दिन में धूप होने से कुछ राहत तो मिली, लेकिन दिन ढलते ही फिर से तेज ठंड लोगों के लिए आफत बन कर आ गई।

25 January weather Update : अब 5 राज्यों में बारिश के साथ आंधी

हालांकि अभी दिल्ली -एनसीआर के क्षेत्र सहित हरियाणा में पिछले पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की बात कही है। इसके चलते आने वाले कुछ दिन और परेशानी भरे होंगे। इसमें तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। (weather Update) इसके चलते हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए पूर्वानुमान दिया गया है। ाबारिश के साथ 27 और 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी भी होगी। साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

25 January weather Update : 29 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिक डा. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में मौसम 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 27 व 28 जनवरी को आंशिक बादलवाई रहेगी। साथ ही कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलेंगी।

January 25 weather update: Fog for two days, possibility of rain again
दो दिन धुंध, फिर से बारिश की संभावना

25 January weather Update : फिर से शुरू हुई शीतलहर

मौसम में बदलाव के कारण उत्तर भारत में जहां सर्दी का असर कम हो रहा था, वहीं फिर से शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, रामपुर, बिजनौर, रायबरेली, आगरा, मथुरा के साथ अलीगढ़ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। (Haryana weather) इसके अलावा हरियाणा में जींद, पानीपत, कैथल, हिसार, नारनौल, गुरुग्राम और सोनीपत में भी सर्दी का प्रकोप रहेगा। वहीं पंजाब में भी शीतलहर की संभावना है। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से बर्फीली हवाएं चलने से सर्दी बढ़ेगी।

25 January weather Update : दिल्ली में तापमान 4 डिग्री तक

उत्तर भारत के अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक गर्म रहने वाली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी अब फिर से सर्दी का कहर आने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जा सकता है। इसके अलावा 27 जनवरी को फिर से बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में भी करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से शीतलहर चलेगी। इसके अलावा सुबह के समय धुंध का भी प्रकोप रहेगा।

25 January weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी जारी

मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने का मुख्य कारण पहाड़ों में बर्फबारी है। हिमाचल प्रदेश में शिमला जैसे क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा मनाली में भी बर्फबारी हुई है। (weather)शिमला, मनाली, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा जैसे जिलों में 27 और 28 जनवरी को फिर से भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री तक जा सकता है। जम्मू कश्मीर में भी मौसम का यही हाल रहेगा।

25 January weather Update : राजस्थान में सुबह ठंड, दिन में धूप

राजस्थान राज्य में मौसम का असर खास नहीं रहने वाला है। 25 जनवरी को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। हालांकि सुबह कड़ाके की ठंड रहेगी, लेकिन दिन में धूप खिलने से राहत मिलेगी। हालांकि हवा की गति कुछ अधिक रहने से ठंड बढ़ सकती है। वहीं आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का अधिक असर राजस्थान में नहीं दिखेगा। यहां सरसों की फसल को हाल में हुई बारिश से लाभ हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button