Hansi New Train : हांसी-रोहतक रेलवे लाइन पर 12 मार्च से दौड़ेगी नई सुपरफास्ट ट्रेन
Hansi New Train : हाल ही में नया जिला बने हांसी और हिसार के लोगों के लिए खुखशखबरी है। इंदौर से नई दिल्ली तक आने वाली सुपरफास्ट ट्रेन का हिसार तक विस्तार कर दिया गया है और यह ट्रेन नई रेलवे लाइन हांसी-महम पर 12 मार्च से दौड़ती भी नजर आएगी। हिसार, हांसी, महम के अलावा रोहतक के रेल यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है।
बता दें कि हरियाणा में ट्रेन नेटवर्क को और मजबूत करने के उद्देश्य से रेलवे ने नई दिल्ली से इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 20957 और 20985 का रोहतक, महम, हांसी, हिसार तक विस्तार कर दिया गया है। हांसी से महम रूट की नई रेलवे लाइन है और इस पर पहली बार सुपरफास्ट ट्रेन चलने जा रही है।
Hansi New Train : पहली बार दौड़ेगी हांसी महम रेलवे लाइन पर सुपरफास्ट ट्रेन
आने वाली 12 मार्च से पहली बार इस रेलवे लाइन पर सुपरफास्ट ट्रेन चलने वाली है। अब तक इस लाइन पर पैसेंजर और डेमू ट्रेन ही चल रही थी। लोगों ने क्षेत्र के सांसद से मांग भी की थी कि इस रेलवे लाइन पर लंबी दूरी की सुपरफास्ट ट्रेनों की भी सर्विस शुरू करवाई जाए। सुपरफास्ट ट्रेन चलने से यात्रियों के समय की भी बचत होगी और दिल्ली तक डायरेक्ट कनेक्टिविटी हो जाएगी। लोग लंबे समय से इस बेहतर सुविधा मिलने के इंतज़ार में थे। जो अब पूरी हो रही है और लोगों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

Hansi New Train : जल्द जारी की जाएगी टाइमटेबल
रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 11 मार्च को इंदौर से ट्रेन नंबर 20957 चलेगी और 12 मार्च सुबह यह ट्रेन दिल्ली सफदरजंग और शकूरबस्ती से होते हुए रोहतक, महम और हांसी के बाद हिसार रेलवे जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां ट्रेन का ठहराव होगा। वापसी में ट्रेन नंबर 20958 हिसार से 12 मार्च को इंदौर की तरफ चलेगी। ट्रेन के सप्ताह में समय और दिन निर्धारित किए जाएंगे। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद लोगों को भिवानी की तरफ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Hansi New Train : छात्रों, व्यापारियों के लिए फायदेमंद सिद्ध होगी ट्रेन
12 मार्च से शुरू होने वाली ट्रेन छात्रों के साथ-साथ व्यापारियों के लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। कोटा में पढ़ाई करने वाले छात्रों को इस ट्रेन का लाभ होगा तो वहीं दिल्ली, इंदौर तक जाने वाले व्यापारियों को भी इसका फायदा होगा। सुपरफास्ट ट्रेन होने के कारण छोटे स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा।
बता दें कि हिसार, हांसी और महम से बड़ी संख्या में छात्र कोटा, इंदौर और दिल्ली जैसे शहरों में पढ़ाई और कोचिंग के लिए जाते हैं। अब इन छात्रों का बार-बार ट्रेन बदलने का झंझट खत्म हो जाएगा। इसके अलावा मेहम रेल लाइन पर नई ट्रेन शुरू होने से रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे और छात्रों के लिए यह काफी उपयोगी सिद्ध होगी।










