Opening Of Kedarnath : 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

शिवभक्तों में उत्साह, अब कर सकते हैं 4 धाम यात्रा की तैयारी

Opening Of Kedarnath : विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पर बाबा शिव भोले के दर्शन करने के लिए उत्सुक श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। क्योंकि केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख घोषित हो गई है। इसको लेकर हालांकि कई दिन पहले से तैयारी की जा रही थी। अब सुरक्षा के सभी पैरामीटर की जांच होने के बाद कपाट खोलने की तारीख की घोषणा की गई है। हालांकि प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है कि यहां आने वाले शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

गौरतलब है कि सर्दियों में भारी बर्फबारी को देखते हुए केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। पूरे छह महीने बंद रहने के बाद अब फिर से यहां श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि 23 अक्टूबर 2025 को सुबह 8:30 बजे भाई दूज के अवसर पर कपाट बंद किए गए थे। अब 22 अप्रैल को फिर से कपाट खोले जा रहे हैं। इस दौरान करीब 6 महीने के लिए ही मंदिर शिवभक्तों के लिए खुला रहेगा।

पंचांग गणना के अनुसार हुआ कपाट खोलने का फैसला

पहले ही यह तय किया गया था कि केदारनाथ धाम के कपाट खोलने के लिए फैसला 15 फरवरी को लिया जाएगा। अब हिंदू पंचांग की गुणना के अनुसार यह तय हुआ है कि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि पर बाबा ऊखीमठ स्थित केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर में इसका फैसला पूरी प्रक्रिया के तहत किया गया। इसकी घोषणा होते ही शिवभक्तों में खुशी की लहर छा गई है।

गंगोत्री और बदरीनाथ धाम खुलने की घोषणा पहले

दरअसल केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख का इंतजार वे लाेग भी कर रहे थे, जिनको 4 धाम की यात्रा करनी है। क्योंकि इससे पहले गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ के कपाट खुलने की घोषणा हो चुकी है। इसके अनुसार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुल रहे हैं। इस दिन अक्षय तृतीया है। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुल रहे हैं। इतना ही नहीं भगवान की पंचमुखी डोली के प्रस्थान को लेकर भी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हर साल केदारनाथ यात्रा पर 15 से 20 लाख यात्री पहुंचते हैं। इसके लिए प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है।

Opening of Kedarnath: The doors of Kedarnath Dham will open on April 22.
22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

यात्रियों के लिए तैयार की जा रही सुविधाएं

केदारनाथ में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही हैं। सुविधा के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए वहां करीब 9 किलोमीटर लंबा नया मार्ग तैयार किया जा रहा है। यह मार्ग मंदाकिनी नदी के नएं किनारे से बनाया जा रहा है। यह मार्ग रामबाड़ा, भीमबली, लिनचोली, रुद्रा प्वाइंट होते हुए केदारनाथ धाम तक जाता है। क्योंकि सर्दी के मौसम में यहां पर बर्फ जमी जमी रहती है, ऐसे में रास्ता तैयार करने के लिए दोबारा निरीक्षण होता है। जहां भी रास्ता खराब हो गया हो, उसको ठीक किया जाता है।

यात्रा के लिए जरूरी है आनलाइन पंजीकरण

यदि आप भी केदारनाथ यात्रा की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए पहले आनलाइन पंजीकरण करवाना जरूरी है। बिना पंजीकरण के यात्रा संभव नहीं हो पाएगा। वहीं केदारनाथ काफी उंच्चाई वाला क्षेत्र है। यहां जाने और रहने के लिए स्वयं को शारीरिक रूप से तैयार करना भी जरूरी है। यहां पर खड़ी चढ़ाई होती है और वातावरण ठंडा रहने के कारण पहले से ही तैयारी करके चलें। जैसे सर्दियों के कपड़े साथ लें। इसके अलावा रात को ठहराने के लिए अपनी बुकिंग पहले ही करके चलें। क्योंकि केदारनाथ पहुंच कर यदि आप ठहने की व्यवस्था नहीं कर पाए तो यह काफी खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा आपको ठहरने के लिए बहुत अधिक पैसे भी खर्च करने पड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button