16 April 2026 Rashifal : मेष राशि वालों का दिन रहेगा ऊर्जा से भरपूर, जानें सभी राशियों का हाल

वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर बन रहा खास योग भगवान विष्णु देंगे सुख समृद्धि

16 April 2026 Rashifal :  हिंदू कैलेंडर के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बन रही है। वीरवार को यह शुभ तिथि भगवान विष्णु की उपासना के लिए प्रेरित करता है। क्योंकि भगवान विष्णु की अराधना करने से सुख-समृद्धि आएगी। आज के दिन अलग-अलग राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बता रहे हैं, पांडू पिंडारा तीर्थ स्थित आश्रम के ज्योतिषाचार्य दीपक शास्त्री।

इसके अनुसार आज मेष राशि वालों के लिए विशेष दिन है। क्योंकि उनका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। इसके अलावा जीवन में सकारात्मक कार्यों से आगे बढ़ने की भी प्रेरणा मिलती है। हालांकि ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से ही राशिफल तय होता है, लेकिन इसमें कर्म का योगादान बहुत बड़ा है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह दिन बहुत ही विशेष है। क्योंकि चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होने से जीवन में शांति और प्रतिष्ठा दोनों आ रहे हैं। वहीं आर्थिक पक्ष भी मजबूत हो रहा है। क्योंकि एकादश और दशम भाव में ग्रहों की सक्रियता बन रही है। अनावश्यक खर्च पर जरूर नियंत्रण रखें। मेष राशि वालों को अपने काम में पूरा समर्पण रखने की जरूरत है। क्योंकि काम में राजनीति से अहित हो सकता है। दिन ऊर्जा से भरा रहेगा और परिश्रम का फल जल्द मिलने की संभावना है। साथ ही प्रयास रखें कि स्वयं के स्वभाव पर संयम रखें। इससे काम सहज और बेहतर होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए वीरवार का दिन आर्थिक लाभ के संकेत लेकर आ रहा है। क्योंकि बृहस्पति दूसरे भाव में स्थित है। यह आर्थिक लाभ के साथ सेविंग का भी योग बना रहा है। हालांकि सावधानी यह रखनी है कि गैर जरूरी खर्च नहीं हों। क्योंकि सूर्य और शुक्र आपके बारहवें भाव में हैं। नए निवेश को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। इसको अच्छी प्रकार से समझ लें। हालांकि निवेश के लिए दिन शुभ है, लेकिन अपने स्वास्थ्य को लेकर जरूरत सर्तक रहें। विशेषकर जिन चीजों के खाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर आता है, उससे बचें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए दिन काफी रचनात्मक रहेगा। ऐसे में नए काम की शुरूआत करने की योजना है तो इसको कर सकते हैं। क्योंकि इसके लिए शुभ योग बन रहा है। साथ ही परिवार व सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलने का योग है। इससे सफलता निश्चित हो जाएगी। आपकी राशि में आर्थिक लाभ के संकेत बन रहे हैं, क्योंकि सूर्य और शुक्र ग्यारहवें भाव में है। अपने सामाजिक रिश्तों को बेहतर रखें। इससे कार्य में भी प्रगति होगी। नई जिम्मेदारियां कार्य को बढ़ा सकती हैं, लेकिन इसको संतुलित करने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए वीरवार का दिन कुछ असामान्य है। क्योंकि खर्च में वृद्धि का संकेत बन रहा है। क्योंकि बृहस्पति आपके 12 वें भाव में स्थित है। ऐसे में दिन भर संभल कर रहें। विशेषकर दैनिक कार्यों के लिए अपनी आर्थिक योजना पहले से ही बना लें। हां परिस्थितियां, लेकिन शांत रहें। इसके लिए सुबह से ही योग और धार्मिक कार्यों की शुरूआत करें। एकांत आज सुकून देगा। हालांकि नौकरी पेशा में कुछ राहत रहेगी, लेकिन उलझन यहां भी परेशान कर सकती हैं। सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को आर्थिक मामलों में उलझन रहेगी। हालांकि आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे और यह दिन आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। आज के दिन जरूरी है कि आर्थिक मामलों में निर्णय पूरी योजना के तहत ही लें। विशेषकर अपने किसी खास व्यक्ति या परिवार में जरूर इसको लेकर चर्चा करें। हालांकि बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में होने के कारण निजी संबंधों के दम पर सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। अपने कार्य क्षेत्र में जो भी काम मिले, उसे सही दिशा में जाते हुए पूरा करें। पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है, इससे मन को शांति मिलेगी। आज किसी भी प्रकार के नशे से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यह दिन सफलताओं से भरा हुआ है। क्योंकि कार्यक्षेत्र पर आपके काम को काफी महत्व मिलने जा रहा है। साथ ही घर में भी शुभ समाचार मिलने का योग बन रहा है। आज आपका आर्थिक पक्ष स्थिर है। ऐसे में निवेश करते हुए संभावित जोखिम पर विचार जरूर कर लें। बृहस्पति आपके आठवें भाव में है। इससे संभावना है कि अचानक किसी खर्च की स्थिति बन जाए। अपने कार्य को संतुलित रखें और दूसरे के कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करें। इससे मन में कटुता का भाव आ सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज कार्य की अधिकता रह सकती है। ऐसे में प्रयास करें कि खाना समय पर खा लें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालाें को आज भाग्य का साथ मिल रहा है। आज आपके सितारे धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ाने का योग बना रहे हैं। हालांकि कोई अटका हुआ काम बनने का शुभ समाचार आ सकता है। साथ ही हो सकता है लंबी यात्रा की योजना भी बन जाए। यह यात्रा आपके लिए फलदायी होने जा रही है। बृहस्पति नौवें भाव में है। इससे योग बन रहा है कि आर्थिक लाभ होगा। इसके लिए जरूरी हो तो दूसरे या परिवार के किसी व्यक्ति की मदद भी ले लें। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए प्रयास आपके स्तर पर होंगे। विशेषकर जमीन बंटवारे जैसे मामले में समझदारी से काम लें। ज्यादा आक्रामकता नहीं दिखाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों लंबी और परेशानी भरी यात्रा का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि बृहस्पति आपके छठे भाव में है। यात्रा से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने जा रहा है। ऐसे में इसका ख्याल रखें। क्योंकि गर्मी में यात्रा हो रही है, ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी अपने साथ रखें। साथ ही जिन लोगों से आप असहज रहते हैं, उनसे सावधान रहें। करियर को लेकर कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि व्यापार के मामले में आपकी स्थिति सामान्य रहने वाली है। लेकिन सट्टा जैसे निवेश में नहीं पड़ें। यह नुकसानदायक होगा। काम का दबाव अधिक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए निजी जीवन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आज अतिरिक्त समय बिताने से संबंध मधुर होंगे। साथ ही व्यापार के मामले में यदि कोई योजना बना रहे हैं तो यह भी सिरे चढ़ सकती है। यदि इसमें किसी का सहयोग मिले तो ऑफर को ठुकराएं नहीं। करियर को लेकर जल्दबाजी नहीं करें। अभी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो कुछ स्थिरता की जरूरत है। यह करियर के लिए काफी अच्छा होगा। वाणी को मधुर रखें और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सफलता दिलवाएगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को आज विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो यह उलझन भरा हो सकता है। आज के दिन कोई लेनदेन कर रहे हैं तो इसमें बहुत जोखिम हो सकता है। इसलिए बीच में कोई मजबूत व्यक्ति जरूर रखें। क्योंकि राहु आपके दूसरे भाव में है। इसलिए आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहें। इसके साथ ही बृहस्पति छठे भाव में होने के कारण आपको आर्थिक रूप में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में ईमानदारी और अपना हिसाब किताब सही रखने की जरूरत है। सुबह से ही स्वास्थ्य के लिए सावधान रहें। सात्विक और सूक्ष्म भोजन लें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों में आज मन पसंद कार्य करने का योग बन रहा है। विशेषकर जो लोग छात्र जीवन में हैं। आज का दिन उनके मन के अनुरूप ही बितेगा। सांसारिक लोगों को संतान पक्ष से नई व उत्साहित करने वाली सूचना मिल सकती है। साथ ही अपनी इच्छाओं को पूरा करने में समय बितेगा। ऐसे में जरूरी है कि कुछ धार्मिक कार्य भी करें। सुबह ही अपने ईष्ट देव की पूजा कर दिन की शुरूआत करें। यह मान को शांति देगा। अपने मन में जिम्मेदारी का भाव रखें। हालांकि आज मौज-मस्ती करेंगे। ऐसे में पैसे भी खर्च होंगे। इसमें कुछ प्रबंधन की जरूरत है। आप पर बृहस्पति की कृपा बन रही है। इससे सारे फैसले अच्छे होंगे।

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों के जीवन में खर्च का योग बन रह है। हालांकि खर्च अपने ऊपर रही रहेगा और इस खर्च से सुख-सुविधाएं जुटाई जाएंगी। परिवार के लोगों के स्वास्थ्य में कुछ दिक्कत आ सकती है। यदि जमीन का कोई सौदा करना चाहते हैं तो यह दिन सही है। यह ध्यान रखें कि काम साफ सुथरा हो। क्योंकि सूर्य और शुक्र की स्थिति आपके दूसरे भाव में है, इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो रहा है। साथ ही इससे जीवन में स्थिरता भी बन रही है। ऐसे में धैर्य पूर्वक अपने करियर पर भी ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button