Gurugram Railway Station: द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर मिलेगी एंट्री, दौलताबाद के रास्ते जोड़ने की तैयारी

चौथा प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा, दिल्ली की भीड़ से बचकर सीधा पहुंच सकेंगे

Gurugram Railway Station: दिल्ली की भीड़ से बच कर रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए अब एक खास और सुविधाजनक रास्ता मिलने जा रहा है। इसके लिए खासतौर पर दौलताबाद के रास्ते गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को सीधा द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन में बड़ा बदलाव होगा। क्योंकि इसके लिए अलग से चौथा प्लेटफार्म बनाया जाना है।

दरअसल दिल्ली एनसीआर का गुरुग्राम रेलवे स्टेशन अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है। जयपुर और गुजारत लाइन को दिल्ली से जोड़ने वाला यह रेलवे स्टेशन अब नई संभावनाओं के साथ उभर रहा है। वहीं दिल्ली के दोनों ही महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली स्टेशन काफी भीड़ में रहते हैं। यहां तक पहुंचने में लोगों के पसीने छुट जाते हैं। ऐसे में अब गुरुग्राम रेलवे स्टेशन काफी आसान पहुंच वाला हो जाएगा। क्योंकि इसका सीधा जुड़ाव द्वारका एक्सप्रेसवे से होने जा रहा है।

फिलहाल हैं 3 प्लेटफार्म

दरअसल गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का पुनर्निमाण किया जा रहा है। इसके तहत ही यहां पर चौथा प्लेटफॉर्म बनाने की योजना है। यही प्लेटफार्म गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को सीधा द्वारका एक्सप्रेसवे से दौलताबाद के रास्ते जोडोगा। ऐसे में यात्री बिना किसी परेशानी के एक्सप्रेसवे से चल कर सीधे रेलवे स्टेशन पर पहुंच पाएंगे। इसमें समय की काफी बचत होती। क्योंकि लोगों को जाम से नहीं जुझना पड़ेगा।

करना होगा इंतजार

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का पुनर्निमाण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप दिया जा रहा है। इसके तहत कई आधुनिक तकनीक इस रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यहां पर शानदार 9 मंजिला भवन बन रहा है। जो इस रेलवे स्टेशन के वैभव को दिखाएगा।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 3 तक स्काईवाक की भी सुविधा मिलने जा रही है। इसके साथ ही यहां पर स्थानीय संस्कृतिक को भी उकेरा जाना है। पहली मंजिल पर यात्रियों के लिए खास सुविधाएं होंगी और रेलवे द्वारा ट्रेनों के संचालन का कार्य तीसरी मंजिल से संभाला जाएगा। ऐसे में इस परियोजना को पूरा होने में करीब 3 साल का समय लगने का अनुमान है।

500 करोड़ रुपये की परियोजना

रेलवे स्टेशन को नया रूप देने में करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें एंट्री और एग्जिट के लिए अलग-अलग गेट होंगे। हालांकि इस के लिए पहले 300 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई थी, लेकिन बाद में यहां कई प्रकार की सुविधाएं यात्रियों के लिए बढ़ा दी गई। नए विस्तार के कारण इसकी कीमत बढ़ कर 500 करोड़ रुपये हो गई है। यानी इसमें डिजाइन होने के कारण 200 करोड़ रुपये और लगात बढ़ गई है। यह स्टेशन सिर्फ गुरुग्राम ही नहीं दिल्ली के लिए लोगों के भी वरदान बनेगा।

केंद्र सरकार कर रही है रूप रेखा तैयार

रेलवे अधिकारियों की मानें तो द्वारका एक्सप्रेसवे से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए चौथा प्लेटफार्म बनाया जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा रूपरेखा तैयार की जा रही है। चूंकि यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के आधार पर काम करेगी, ऐसे में इसका प्रारूप काफी बारीकि से तैयार किया जाएगा।

पुराना काम अगले साल होगा पूरा

रेलवे स्टेशन को दिल्ली एक्सप्रेसवे से जोड़ने की परियोजना नई है। इससे पहले चल रहे पुराने काम को अगले साल तक यानी 2027 में पूरा करने की संभावना है। इसके बाद नए प्लेटफार्म और इसकी तैयारियों में भी करीब डेढ से 2 साल का समय लग जाएगा। इससे रेलवे स्टेशन का पूरा रूप बदल जाएगा। यहां ऐसा भवन बनेगा, जो करीब 1 किलोमीटर दूर से ही दिखेगा। इसके लिए सभी आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही है। फिलहाल इस स्टेशन को लोहे के पिल्लर पर खड़ा किया गया है, लेकिन धीरे-धीरे अब यह अपना वास्तविक रूप लेगा। दिल्ली एनसीआर में यह अद्भुत स्टेशन बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button