Hydrogen Train Trial Successful : 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से सोनीपत तक का ट्रायल रहा सफल

देश में अब हाइड्रोजन ट्रेन का दौर शुरू, रेलवे के सुरक्षा आयुक्त ने जांची व्यवस्थाएं, सब कुछ सही

Hydrogen Train Trial Successful :  देश अब रेलवे के इतिहास में नए स्वर्णिम पन्ने जोड़ने जा रहा है। क्योंकि भांप इंजन से लेकर विकास की पटरियों पर चलते हुए अब यह रेल यात्रा हाइड्रोजन ट्रेन के दौर में पहुंच गई है। या यूं कहें की देश अब हाइड्रोजन ट्रेन कोई सपना नहीं हकीकत बन चुकी है। लगातार 4 महीने की मशक्कत के बाद आखिरकार अपने ट्रायल में हाइड्रोजन ट्रेन सफल रही। इस ट्रेन को हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच चलाया गया।

इस दौरान ट्रेन करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलते हुए जींद से सोनीपत तक तक पहुंची। इसके साथ ही भारतीय रेल ने नया इतिहास रच दिया है। क्योंकि मंगलवार को जींद जंक्शन पर सभी सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को सोनीपत के लिए रवाना किया गया। यह क्षण हर किसी के लिए खुशियों से भरा रहा। अब देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को चलाने का रास्ता साफ हो गया है।

रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने जांची व्यवस्थाएं

इसके लिए रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग मंगलवार को जींद के जंक्शन पर पहुंचे और हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा के लिहाज से हर चीज को पुख्ता किया गया। इसमें प्लांट की तकनीकी व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा के लिए तैयार किए गए मानक और हाइड्रोजन ट्रेन संचालन से जुड़ी सभी तैयारियों की उन्होंने जानकारी ली। मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त के दौरे के लिए यहां पर काफी व्यवस्था की गई थी। क्योंकि यह नई तकनीक से ट्रेन चलाने की तैयारी है, ऐसे में स्टेशन परिसर के साथ-साथ हाइड्रोजन प्लांट पर भी कड़ी सुरक्षा रही।

डीआरएम और अन्य अधिकारियों ने दी जानकारी

निरीक्षण के दौरान चूंकि सुरक्षा सबसे मुख्य मुद्दा रहा, ऐसे में दिल्ली मंडल के डीआरएम, एडीआरएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हाइड्रोजन ट्रेन से जुड़ी जानकारियां मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त को दी। इसमें हाइड्रोजन प्लांट की कार्यप्रणाली से लेकर ट्रेन में हाइड्रोजन गैस यानी को भरने की व्यवस्था की बारीकि से जानकारी दी गई। साथ ही हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन बरती जाने वाली सुरक्षा की जानकारी भी दी गई।

ट्रायल रहा सफल

हालांकि इस दिन के लिए रेलवे की टीम पिछले करीब 4 महीने से रात दिन मेहनत कर रही थी, लेकिन आखिरकार इसमें सफलता मिल ही गई। क्योंकि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है। हालांकि अभी भी यह साफ नहीं हुआ है कि यात्रियों के लिए यह ट्रेन कब शुरू होगी। हालांकि ट्रायल के दौरान ट्रेन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से जींद से चलकर सोनीपत पहुंची।

यात्रियों के लिए कब चलेगी ट्रेन

हालांकि हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफल रहा है और अब इसको यात्रियों के लिए चलाया जाना है। इसकी घोषणा भी जल्द ही होने की उम्मीद है। वहीं मंगलवार यानी 28 अप्रैल 2026 का दिन भारतीय रेल के इतिहास में जुड़ गया है। ट्रायल के लिए मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त यानी सीसीआरएस सुबह करीब 11 बजकर 45 बजे जींद पहुंच गए थे। इस दौरान करीब 2 घंटे तक हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी, एडीआरएम डिंपी गर्ग भी मौजूद रहे।

करीब ढाई घंटे में पूरा हुआ सोनीपत का सफर

ट्रायल के दौरान हाइड्रोजन ट्रेन करीब ढाई घंटे में जींद से सोनीपत पहुंची। क्योंकि इस ट्रेन को दोपहर बाद 02:35 बजे जींद से सोनीपत के लिए रवाना किया गया। ट्रेन 02:57 बजे पांडू पिंडारा स्टेशन पर पहुंच गई। यहां पर ट्रेन का ठहराव करीब 14 मिनट रहा और 03:11 बजे सोनीपत के लिए चलाई गई। करीब पांच बजे ट्रेन सोनीपत पहुंच गई। हालांकि ट्रायल के दौरान रास्ते में ट्रेन की ब्रेक प्रणाली और अन्य जांच भी की गई। ऐसे में अभी गति और जींद-सोनीपत की दूरी तय करने में लगने वाले समय के के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

पढ़िए यह खबर भी : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की तैयारी, जींद जंक्शन पर पहुंचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button