IRCTC Delhi to Bhutan tour : ट्रेन से करें भूटान की सैर, भारतीय रेलवे ने तैयार किया 14 दिन का टूर पैकेज, जानें कब से होगी शुरूआत
IRCTC चला रहा है Deluxe AC ट्रेन, दिलखुश करने वाले नजारों को निहारते हुए पहुंचें भूटान
IRCTC Delhi to Bhutan tour : इन गर्मियों की छुट्टियों में यदि आप बाहर घूमने की योजना बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे द्वारा आपके लिए खास तैयार की गई है। भारतीय रेल ने दिल्ली से भूटान के लिए 14 दिन का टूर पैकेज तैयार किया है। यह टूर शानदार Deluxe AC ट्रेन से 14 दिन के लिए होने वाला है। क्योंकि यह यात्रा ट्रेन से होगी, ऐसे में पहाड़ों के बीच से वादियों के दिल खुश करने वाले नजारे लेते हुए भूटाने पहुंचेंगे।
बाहर घूमने वालों के लिए रेलवे द्वारा यह शानदार पैकेज तैयार किया गया है। क्योंकि इस पैकेज में आप दिल्ली से सीधे भूटान की सैर बहुत ही आसानी से कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे द्वारा एक विशेष भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चलाई जा रही है। इसका सारा शेड्यूल तैयार किया जा चुका है। आप भी जल्द से जल्द अपनी टिकट बुक करवा सकते हैं। इस ट्रेन में सिर्फ कुल 162 यात्रियों के लिए ही व्यवस्था है।
5 मई को चलेगी ट्रेन
जी हां यह विशेष भारत गौरव डिलेक्स एसी ट्रेन दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से 5 मई 2026 को चलाई जाएगी। 13 रात और 14 दिन की यात्रा के बाद वापस 18 मई 2026 को दिल्ली पहुंच जाएगी। हालांकि यात्री इस ट्रेन के रास्ते में आने वाले गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी जैसे स्टेशनों से भी ट्रेन ली जा सकती है। इन सभी स्टेशन पर यात्रियों के लिए डीबोर्डिंग की सुविधा भी दी गई है।
क्यों खास होने वाली है ट्रेन से भूटान यात्रा
दरअसल दिल्ली सहित भारत के कई शहरों से भूटान की राजधानी थिम्पू के लिए हवाई सेवा भी है। लेकिन ट्रेन से यह सफर बहुत ही अनोखा होने वाला है। क्योंकि भारतीय रेलवे की यह विशेष ट्रेन दिल्ली से चलकर गुवाहाटी पहुंचेगी। यहां पर कामाख्या मंदिर के दर्शन के साथ ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज टूर का आनंद इस यात्रा को यादगार बनाने वाला होगा।
इसी पड़ाव में शिलांग और चेरापूंजी के भ्रमण का कार्यक्रम भी शामिल किया गया है। यहां आपको चेरापूंजी स्थित सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल्स, मावसमाई की गुफाएं, नोहकालिकाई फॉल्स और एलीफैंटा फॉल्स के नजारे मनमोहर होंगे।
वहीं शिलांग में कैथेड्रल चर्च, वार्ड्स लेक और उम्मियम झील जैसे दर्शनीय स्थल भी देखने को मिलेंगे। इसके बाद यात्रियों को हासिमारा रेलवे स्टेशन से फुंटसोलिंग तक पहुंचाया जाएगा, जो भूटान बॉर्डर है।
भूटान में क्या-क्या घूमें
भूटान अध्यात्म और प्राकृतिक छटा का अनोखा संगम है। यहां थिम्पू का बुद्धा पॉइंट, मोतिथांग चिड़ियाघर, पेंटिंग स्कूल, नेशनल लाइब्रेरी, थिम्पू हैंडीक्राफ्ट मार्केट और ताशी चो डोंग जैसे स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। वहीं पुनाखा में आप दोचुला पास और पुनाखा डोंग जैसे स्थनों को देख सकेंगे।
पारो में लाम्पेरी रॉयल बॉटनिकल पार्क, तमचोग ल्हाखांग आयरन ब्रिज, पारो डोंग, टाइगर नेस्ट (ताकसांग मठ) बेसकैंप, नेशनल म्यूजियम और हॉट स्टोन बाथ जैसे स्थल आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे।
क्या रहेगा किराया
इस ट्रेन सफर करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा अलग-अलग कोच के अनुसार किराया निर्धारित किया गया है। ट्रेन में 4 प्रकार के कोच की व्यवस्था है। इसमें पहले नंबर पर आता है Superior AC I (Coupe)। इसमें कुल 32 बर्थ हैं। इसके लिए प्रत्येक यात्री को 1,41,540 रुपये का भुगतान करना होगा।
इसके बाद दूसरे नंबर पर Superior AC I (Cabin) के 38 बर्थ रहेंगे। इसमें किराया प्रति यात्री 1,33,210 रहेगा। Deluxe AC II Tier के 36 बर्थ हैं और इसका किराया 1,33,210 प्रति पर्यटक रहेगा। वहीं सबसे सस्ता किराया 1,16,545 रुपये है इसमें Comfort AC III Tier की सुविधा मिलेगी। इसके कुल 56 बर्थ ट्रेन में शामिल किए गए हैं।
पैकेज में क्या मिलने वाला है
यह टूर पैकेज अध्यात्म और प्राकृतिक वातावरण का संगम रहने वाला है। ऐसे में ट्रेन में भारतीय रेलवे द्वारा पैकेज में शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। बाहर भी शाकाहारी भोजन की सुविधा रहेगी। कोच से साइटसीइंग, एक्सीडेंटल ट्रैवल इंश्योरेंस को शामिल किया गया है। हालांकि इसमें पैकेज में शामिल साइटसीइंग की ही सुविधा रहेगी। इस टूर में 3 सितारा होटलों में ठहरने की सुविधा रहेगी और साइट सीन बसों द्वारा करवाए जाएंगे।
ऑनलाइन करें बुकिंग
इस टूर के लिए इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि दिल्ली के नौरोजी नगर स्थित विश्व व्यापार केंद्र स्थित IRCTC टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर से भी जानकारी ली जा सकती है। तो यदि आप भी टूर प्लान कर रहे हैं तो आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।










