IPS Transfer List : हरियाणा पुलिस अफसरसाही में सर्जरी, 20 IPS, HPS अफसरों की ट्रांसफर
हरियाणा डायरी, चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस में आधी रात को अफसरसाही (IPS Transfer List) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों और महत्वपूर्ण शाखाओं में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर रहे IPS अधिकारी विकास अरोड़ा को ADGP एडमिनिस्ट्रेशन, पंचकूला लगाया गया है। वहीं पंचकूला पुलिस कमिश्नर सिबाश कबिराज को गुरुग्राम का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। IPS चारु बाली को एडीजीपी भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, गुरुग्राम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IPS डॉ. मत्ता रवि किरण को एडीजीपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा लगाया गया है। वहीं के.के. राव को एडीजीपी आरटीसी भोंडसी की जिम्मेदारी मिली है। सरकार ने आईजी स्तर पर भी बदलाव करते हुए राकेश कुमार आर्य को आईजीपी क्राइम ब्रांच हरियाणा, अशोक कुमार को आईजीपी करनाल रेंज तथा ओम प्रकाश को आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी नियुक्त किया गया है।
IPS Transfer List : IGP स्तर पर इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
नाजनीन भसीन को आईजीपी एचएपी मधुबन और आईजीपी आरटीसी भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके साथ ही कुलदीप सिंह को आईजीपी हिसार रेंज, हमीद अख्तर को डीआईजी एचएपी मधुबन तथा सुरिंदर पाल सिंह को डीआईजी सीआईडी हरियाणा लगाया गया है।
एसपी (SP) स्तर पर भी बदलाव करते हुए सुरिंद्र सिंह भौरिया को एसपी एसटीएफ पंचकूला और एसपी कमांडो नवल करनाल की जिम्मेदारी दी गई है। IPS अधिकारी अदिति सिंह को एसपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी इन आदेशों को पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
यहां देखें पूरी IPS Transfer List, कौन सा अफसर कहां ट्रांसफर हुआ
- चारु बाली (IPS 1995) : ADGP/RTC भोंडसी, गुरुग्राम से ADGP, भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, गुरुग्राम
- डॉ. मत्ता रवि किरण (IPS 1996) ADGP करनाल रेंज से ADGP, SV & ACB हरियाणा
- के.के. राव (IPS 1996) ADGP हिसार रेंज से ADGP, RTC भोंडसी
- विकास अरोड़ा (IPS 1998) पुलिस कमिश्नर, गुरुग्राम से ADGP एडमिनिस्ट्रेशन, PHQ पंचकूला
- सिबाश कबिराज (IPS 1999) पुलिस कमिश्नर, पंचकूला से पुलिस कमिश्नर, गुरुग्राम
- राकेश कुमार आर्य (IPS 2003) IGP SCB हरियाणा से IGP क्राइम ब्रांच हरियाणा
- अशोक कुमार (IPS 2006) IGP CID हरियाणा से IGP करनाल रेंज
- ओम प्रकाश (IPS 2006) IGP HAP मधुबन से IGP साउथ रेंज, रेवाड़ी
- नाजनीन भसीन (IPS 2007) IGP साउथ रेंज रेवाड़ी से IGP HAP मधुबन और IGP RTC भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार
- कुलदीप सिंह (IPS 2007) IGP लॉ एंड ऑर्डर हरियाणा से IGP हिसार रेंज
- हामिद अख्तर (IPS 2008) DIG SCB हरियाणा से DIG HAP मधुबन
- सुरिंदर पाल सिंह (IPS 2010) DIG HAP मधुबन से DIG CID हरियाणा
- राजेंद्र कुमार मीणा (IPS 2011) ज्वाइंट CP सोनीपत से DIG HSNCB सोनीपत (अतिरिक्त जिम्मेदारी)
- मनोहर सिंह (IPS 2011) DIG PTC सुनारिया से DIG HSNCB रोहतक (अतिरिक्त जिम्मेदारी)
- सुनील कुमार (IPS 2012) SP SCB हरियाणा से DIG SCB हरियाणा एवं DIG HSNCB पंचकूला
- सुरिंदर सिंह भौरिया (IPS 2014) SP लॉ एंड ऑर्डर PHQ से SP STF पंचकूला और SP कमांडो, नवल करनाल
- अदिति सिंह (IPS 2021) वेटिंग पोस्टिंग से SP SV & ACB गुरुग्राम
HPS Transfer list : हरियाणा में DSP ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट जारी, 12 HPS बदले, देखें पूरी लिस्ट










