HPS Transfer list : हरियाणा में DSP ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट जारी, 12 HPS बदले, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा डायरी, चंडीगढ़।
HPS Transfer list 2026 : हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने शनिवार को एचपीएस अधिकारियों की दूसरी ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। एक दिन पहले ही 14 डीएसपी बदले थे तो आज फिर से 12 HPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इसमें विभिन्न जिलों और यूनिटों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी दूसरी लिस्ट के अनुसार डीएसपी कप्तान सिंह को DSP प्रथम बटालियन HAP अंबाला सिटी से DSP चरखी दादरी लगाया गया है। HPS अधिकारी नरेश कुमार को DSP HPA मधुबन से ACP सोनीपत नियुक्त किया गया है। कैलाश चंद को DSP ERSS पंचकूला से ACP ओल्ड फरीदाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

HPS Transfer list : संजीव कुमार को लगाया रेवाड़ी का डीएसपी

सिरसा में तैनात एचपीएस संजीव कुमार को DSP रेवाड़ी लगाया गया है, जबकि झज्जर के ACP दिनेश कुमार को ACP बहादुरगढ़ नियुक्त किया गया है। सोनीपत के ACP राहुल देव को DSP SV एवं ACB हरियाणा लगाया गया है। शाहाबाद के DSP राम कुमार को ACP पंचकूला और STF में तैनात अमन कुमार को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में ACP पंचकूला की कमान सौंपी गई है। चरखी दादरी की DSP निधि नैन को ACP सोनीपत लगाया गया है।

इसके अलावा बात करें फरीदाबाद के एसीपी संजीव कुमार की तो संजीव कुमार को DSP प्रथम बटालियन HAP अंबाला सिटी भेजा गया है। वहीं बहादुरगढ़ के ACP अखिल कुमार को ACP झज्जर तथा गुरुग्राम के ACP जितेंद्र को DSP ERSS पंचकूला नियुक्त किया गया है। हरियाणा गृह विभाग की ओर से जारी इन तबादलों को प्रशासनिक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। आदेश पर अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग सुधीर राजपाल के हस्ताक्षर हैं।

बता दें कि एक दिन पहले भी डीएसपी रैंक के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई थी। इसमें डीएसपी कमलजीत की भी ट्रांसफर शामिल थी। ये वही कमलजीत हैं, जिन्हें पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और सीआईए प्रकरण मामले की जांच सौंपी गई थी। डीएसपी उसी मामले की जांच कर रहे थे और हाई कोर्ट द्वारा दुष्यंत चौटाला मामले में हिसार पुलिस को फटकार भी लगाई थी।


यह खबर भी पढ़ें : हरियाणा पुलिस भर्ती 2026 में नया फॉर्मूला लागू, अब रिजर्व सूची से भी मिलेगा PMT का मौका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button