Fir On Census duty officials : हरियाणा में जनगणना कर्मचारियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी, सोनीपत प्रशासन ने एफआईआर के लिए लिखा
ड्यूटी के बावजूद काम नहीं कर रहे 18 कर्मचारी और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, नगर निगम आयुक्त ने पुलिस को भेजी नामों की सूची
Fir On Census duty officials : जनगणना के काम में रूचि नहीं लेना अब कर्मचारियों और अधिकारियों को भारी पड़ने वाला है। हरियाणा में जनगणना ड्यूटी नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। सोनीपत में इसके लिए प्रशासन ने पहल शुरू करते हुए ऐसे 18 कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम पुलिस को भेजे हैं। अब इन पर एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है।
दरअसल सोनीपत में नगर निगम आयुक्त को हर्षित कुमार जनगणना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यूं तो लंबे समय से कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी को लेकर गंभीरत नहीं थे, लेकिन बात-बार चेतावनी के बाद भी अब बात नहीं बन रही है। ऐसे में अब साोनीपत नगर निगम आयुक्त और प्रधान जनगणना अधिकारी हर्षित कुमार ने ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है, जो या तो ड्यूटी से बंक मारते हैं, या ड्यूटी से मना कर रहे हैं।
18 कर्मचारी गैरहाजिर, अब होगी एफआईआर
दरअसल जनगणना का कार्य चल रहा और इस इस दौरान कई कर्मचारी रूचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे 18 कर्मचारियों की पहचान करते हुए पुलिस को इनके नाम भेजे गए हैं। इसके अलावा जिला नोडल अधिकारी द्वारा सोनीपत के डीसी और संबंधित विभागों को भी इसकी सूचना दी है।
नगर निगम आयुक्त द्वारा भेजे गए पत्र में साफ लिखा है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। वहीं कर्मचारी इसके लिए ड्यूटी से मना नहीं करते। यदि किसी कर्मचारी की ड्यूटी जनगणना के कार्य में लगी है और वह बिना अनुमति से ड्यूटी का कार्य नहीं कर रहा है तो इससे जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 का उल्लंघन होता है। फिलहाल जिला प्रशासन द्वारा सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के साथ-साथ आईटीआई, पॉलिटेक्निक, महिला एवं बाल विकास और नगर निगम जैसे विभागों के कर्मचारियों की पहचान की गई है।
कौन कर्मचारी है सूची में शामिल
नगर निगम आयुक्त की ओर से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले जिस कर्मचारियों की सूची तैयारी की गई है, उसमें विभिन्न कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इसमें निजी स्कूल की एन्यूमरेटर शालू, मोनिका कौशिक, आईटीआई से सुनीता देवी, सरकारी शिक्षक प्रवीन राठी, सुमन, संदीप, राकेश, गीतिका, नगर निगम कर्मचारी सुधीर के नाम हैं। इसके अलावा सरकारी शिाक उमेद सिंह, नीरा सुरेंद्र, प्रमिला, सरकारी कर्मचारी निर्मल और राजबाला, सरकारी शिक्षक शुभम, अनीता के नाम शामिल हुए हैं।
विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा
दरअसल इसको लेकर प्रशासन काफी सख्त हो चला है। ऐसे में पुलिस को एफआईआर के लिए तो लिखा है ही है, साथ में इन कर्मचारियों के विभागों को भी कार्रवाई के लिए लिखा गया है। साथ ही पुलिस आयुक्त और सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रति भेजी गई है। इसमें जल्द से जल्द एफआईआर करने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि अगले 1 या 2 दिन में इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी।
प्रदेश भर में कड़ा संदेश
दरअसल जनगणना के लिए ड्यूटी को कई कर्मचारी व अधिकारी काफी हल्के में ले रहे हैं। विशेषकर स्कूल शिक्षकों की ओर से काफी दिक्कत आ रही थी। इससे पहले जींद और भिवानी जिलों में भी अधिकारियों द्वारा ऐसे मामलों में कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन अब सोनीपत में जिस प्रकार प्रशासन सख्त हुआ है, इसको बड़ा संदेश जाएगा।










