UIDAI का बड़ा नियम : आधार कार्ड में बार-बार नहीं कर सकते ये 3 बदलाव

हरियाणा डायरी न्यूज, चंडीगढ़
UIDAI Aadhaar Card Rule : भारत में सबसे बड़ी आईडी मानी जाने वाले आधार कार्ड को यूं तो कई बार अपडेट किया जा सकता है लेकिन कुछ बदलाव बहुत सीमित होते हैं और इन्हें दो बार से ज्यादा अपडेट नहीं करवा सकते। इसे लेकर UIDAI के कुछ नियम होते हैं, जो आम आदमी को पता नहीं होते। आइए बताते हैं, वो कौन से बदलाव हैं, जिनकी अपडेट की लिमिट होती है।

अगर हम किसी नौकरी या दूसरे किसी सिलसिले से बार-बार शहर या गांव बदलते हैं तो हमें अपना आधार एड्रेस अपडेट करवाना पड़ता है। इसकी कोई लिमिट नहीं है, इसको हम चाहे जितनी मर्जी बार बदलवा सकते हैं। इसके लिए किसी सीएससी सेंटर या आधार सेंटर भी जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

गूगल से MyAadhaar ऑनलाइन पोर्टल के जरिए हम आसानी से अपना एड्रेस अपडेट करवा सकते हैं। इसका बहुत ही आसान प्रोसिजर रहता है। इसके अलावा आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाना हो तो यह भी बार-बार करवा सकते हैं। UIDAI की साइट से फेस अथांटिफिकेशन के जरिए हम ये कर सकते हैं।

UIDAI rule : आधार कार्ड में ये जानकारी नहीं करवा सकते बार-बार अपडेट

UIDAI के नियमों के अनुसार आधार कार्ड में हम अपनी पर्सनल जानकारी नाम, जेंडर और जन्मतिथि को बार-बार अपडेट नहीं कर सकते। दरअसल इन चीजों में अपडेट के लिए हमें बहुत ही सोच-समझ, परख कर फैसला लेना होगा, क्योंकि इनकी लिमिट तय कर दी है। अगर एक बार लिमिट क्रॉस हो गई तो पूरी उम्र आधार कार्ड में अपडेट नहीं हो पाएगा।

Warning repeatedly making Aadhaar corrections name and DOB updates
Warning repeatedly making Aadhaar corrections name and DOB updates

UIDAI rule : आधार कार्ड में नाम चेंज के केवल दो ही मौके

UIDAI ने आधार कार्ड में नाम बदलने के केवल दो ही मौके दिए हैं। अगर कोई लड़की शादी के बाद पिता के नाम की जगह पति का नाम करवाती है तो ही उसके आधार कार्ड में नाम बदला जाता है। इसके अलावा कोई त्रुटि है तो केवल एक बार ही ठीक होगी। पूरी जिंदगी में नाम में केवल दो बार ही बदलाव किया जा सकेगा। इसके अलावा जन्मतिथि (Date of Birth) और जेंडर में अपडेट करवाना है तो यह केवल एक बार ही अपडेट हो सकता है। दूसरी बार भी इसको अपडेट नहीं करवा सकते। हालांकि किसी विशेष परिस्थिति में UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय जाकर विशेष अनुमति लेनी होगी।

UIDAI Rule : आधार कार्ड अपडेट के लिए यह लगती है फीस

आधार कार्ड में किसी भी तरह का अपडेट अब फ्री नहीं है। सीएससी सेंटर या आधार सेंटर पर जाकर नाम, एड्रेस, जेडर, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर बदलवाना है तो उसके लिए सरकार ने 75 रुपए की फीस निर्धारित की हुई है। आधार अपडेट में कम से कम एक सप्ताह और अधिकतम 3 महीने तक का समय लगता है। इसलिए सावधानी से ही अपनी जानकारी अपडेट करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button