School Holidays : हरियाणा में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां घोषित, 23 मई क्लास का आखिरी दिन

हरियाणा डायरी, चंडीगढ़ : हरियाणा में बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच (School Holidays Summer) मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आरेंज अलर्ट जारी किया तो सीएम नायब सिंह सैनी व शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद 25 मई से स्कूलों की गर्मी की छुटि्टयां घोषित कर दी। 24 मई को रविवार है, इसलिए 23 मई को गर्मी की छटि्टयों से पहले क्लास का आखिरी दिन होगा।

पहले शिक्षा विभाग द्वारा 1 जून से ही स्कूलों की छुटि्टयां की जानी थी लेकिन गर्मी के प्रकोप को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है। इससे पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों के साथ बैठक की और इस मामले में समीक्षा की गई। मौसम विभाग द्वारा हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है और तापमान 45 डिग्री के पार जा रहा है।

दिन के अलावा रातें भी गर्म हो चली हैं और दोपहर के समय घर से निकलने पर झुलसा देने वाली गर्मी का अहसास होता है। स्कूल की छुट्टी के समय भी सबसे ज्यादा गर्मी का समय होता है, इसलिए विभाग ने छात्रों के हित को देखते हुए समय से पहले छुट्टी की घोषणा की है।

School Holidays Summer vacation in Haryana from May 25
School Holidays Summer vacation in Haryana from May 25

School Holidays : 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

शिक्षा विभाग के अनुसार 25 मई से 30 जून तक गर्मी की छुटि्टयां रहेंगी। हालांकि पहले 1 जून से ही छुट्टियां शेडयूल थी लेकिन भीषण गर्मी के चलते विभाग ने 25 मई से सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की छुटि्टयों की घोषणा कर दी। टीचर्स को स्कूल में आना है या नहीं, इस बारे अलग से लैटर जारी किया जाएगा।

School Holidays : सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलती हैं लू

हरियाणा में इन दिनों गर्मी का असर इतना ज्यादा हो गया है कि सुबह 8 बजे से ही लू चलने लगती हैं। शाम छह बजे तक गर्म हवाएं चलती हैं। रात को 12 बजे के बाद जाकर मौसम सामान्य हो पाता है। गर्मी में कूलर, पंखे जवाब दे गए हैं तो एसी के बार-बार कट लग रहे हैं। बिजली निगम द्वारा ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने के लिए इन पर कूलर लगाए हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जींद सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घरों से बाहर ना निकलें। आने वाली 25 तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि हरियाणा में 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा। इस दौरान भयंकर गर्मी और लू (हीटवेव) का प्रकोप रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button