E Tractor Subsidy : हरियाणा के किसानों को आधी कीमत में मिलेगा 13 लाख का ई-ट्रैक्टर, देखें सरकार की योजना
E Tractor Subsidy : देश भर में डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और सरकार ईंधन की कमी से जूझ रही है। ऐसे में खेती की लागत को कम करने के मकसद से सरकार किसानों को ई-ट्रैक्टर देने जा रही है। इतना ही नहीं, इस पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सबसिडी भी दी जाएगी।
हरियाणा के किसानों को 13 लाख रुपए की कीमत वाला ई-ट्रैक्टर किसानों को आधी कीमत में मिल जाएगा। जी हां, हरियाणा सरकार ने ई-ट्रैक्टर खरीद पर करीब 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी देने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार की योजना के अनुसार किसानों को लगभग 13 लाख रुपये कीमत वाला 45 हॉर्स पावर का ई-ट्रैक्टर भारी सब्सिडी के बाद काफी कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा।
उद्योग एवं ऊर्जा मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार डीजल पर निर्भरता कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को बढ़ावा दे रही है। सरकार ई-वाहन निर्माण कंपनियों को हरियाणा में उत्पादन इकाइयां लगाने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है।
E Tractor Subsidy : डीजल खर्च से मिलेगी राहत, घर पर होगा चार्ज
ई-ट्रैक्टर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसानों को डीजल के बढ़ते दामों से राहत मिलेगी। किसान अपने ट्रैक्टर को घर पर ही चार्ज कर सकेंगे, जिससे खेती की लागत में भारी कमी आएगी। बताया जा रहा है कि 45 हॉर्स पावर वाला यह ई-ट्रैक्टर रोटावेटर और खेती के अन्य उपकरण आसानी से चला सकेगा। कंपनियों का दावा है कि इसकी क्षमता पारंपरिक डीजल ट्रैक्टर के बराबर होगी।
E Tractor Subsidy : हरियाणा में लग सकती हैं नई निर्माण इकाइयां
सरकार ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों से हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर भी चर्चा शुरू कर दी है। यदि कंपनियां राज्य में उत्पादन शुरू करती हैं तो किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरण सस्ते दामों पर मिल सकेंगे। साथ ही राज्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खेती का नया भविष्य बन सकते हैं। इससे प्रदूषण कम होगा, डीजल पर खर्च घटेगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार की यह योजना छोटे और मध्यम किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।










