HTET Exam2026 : HTET परीक्षा की तारीखों की घोषणा, जानें कब और कैसे होगा इग्जाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने सांझ की जानकारी

HTET Exam2026 : लंबे समय से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी HTET परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी गई हैं। फिलहाल जनगणना का कार्य भी चला हुआ है। ऐसे में बोर्ड ने परीक्षा ड्यूटी में इन शिक्षकों को शामिल नहीं किया जाएगा।

इसके तहत 13 व 14 जून को परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इसको लेकर शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार द्वारा सभी तैयारियों की जानकारी दी गई हैं। ऐसे में हरियाणा में अध्यापक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह राहत भरी खबर है।

2,45,000 परीक्षार्थियों ने किया आवेदन

बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार के अनुसार एचटेट परीक्षा के लिए 2,45,000 परीक्षार्थी लाइन में हैं। ऐसे में बोर्ड द्वारा यह परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पूरी करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पूरे प्रदेश में कुल 820 परीक्षा केंद्र निर्धारित हुए हैं। यहां परीक्षा के लिए सभी कड़ी तैयारी की जा रही हैं। किसी भी प्रकार से परीक्षा में कोई व्यवधान नहीं आए, इसके लिए बोर्ड तैयारी कर रहा है।

20 से ज्यादा प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया परीक्षा रद्द

साथ ही इस बार बोर्ड द्वारा परीक्षा के दौरान अधिक से अधिक प्रश्नों को हल करने के लिए भी दबाव बढ़ा दिया है। इसके माध्यम से बोर्ड यह सुनिश्चित करना चाहता है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की हेराफेरी नहीं हो। ऐसे में बोर्ड ने फैसला लिया है कि कोई भी उम्मीदवार अपनी OMR शीट में 20 से अधिक प्रश्नों को बिना उत्तर दिए खाली नहीं छोड़ सकता। क्योंकि वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर में सही विकल्प को काला करना होता है। ऐसे में यदि कोई उम्मीदवार 20 से अधिक प्रश्नों के किसी भी विकल्प को नहीं भरता है तो उसकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।

किसी दिन कौन सी परीक्षा

दरअसल एचटेट में तीन चरण की परीक्षा होती है। इसमें PRT यानी प्राथमिक शिक्षक की परीक्षा लेवल 1 के तहत आती है। यह परीक्षा 13 जून को होगी। वहीं TGT यानी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक बीएड की परीक्षा का आयोजन 14 जून को सुबह की शिफ्ट में होगा। यह लेवल 2 परीक्षा है। लेवल 3 की परीक्षा में PGT यानी स्नातकोत्तर शिक्षक आते हैं। यह परीक्षा 14 जून को होगी, लेकिन इसकी शिफ्ट शाम को रहेगी।

पेपर लीक होने का लग चुका है दाग

जिस प्रकार फिलहाल यूजी नीट की परीक्षा का पेपर लीक होने पर विवाद चल रहा है। करीब 10 साल पहले हुई परीक्षा में प्रशासन ने जींद में कुछ युवकों को प्रश्न पत्र के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच हुई तो पता चला कि यह प्रश्न पत्र सोनी के एक परीक्षा केंद्र से लीक हुआ है। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। ऐसे में प्रशासन अब परीक्षा के आयोजन में पूरी सख्ती बरत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button