Jind DC : जींद को 60 साल के इतिहास में पहली बार मिली महिला डीसी, 50वीं नियुक्ति

हरियाणा डायरी, जींद।
Jind DC : जींद जिले हरियाणा बनने के साथ ही अस्तित्व में आ गया था। अब तक जींद में 49 उपायुक्त नियुक्त हुए हैं, सभी पुरुष अधिकारी रहे हैं। पहली बार जींद जिले को 50वीं आइएएस अधिकारी के रूप में डा. वैशाली शर्मा मिली हैं।

जिले में अब तक जितने भी उपायुक्त नियुक्त हुए हैं, उनमें सबसे लंबा कार्यकाल एमके मिगलानी का रहा। वह जींद में 16 जुलाई 1971 से 14 जून 1974 तक तैनात रहे। जिले में एक भी डीसी ऐसा नहीं रहा, जिसने अपने तीन साल के कार्यकाल को पूरा किया हो। 1966 में जब जींद जिला बना सबसे पहले IAS एचडी बंसल ने 29 अक्टूबर 1966 को डीसी का कार्यभार संभाला था।

Jind DC : ये IAS अफसर रह चुके जींद के डीसी

इसके बाद मुंशी राम, एम कुट्टप्पन, जेडी गुप्ता, टीके बेनर्जी, केआर बेनर्जी, एमके मिगलानी, राम नारायण सिंह, एलएम मेहता, धनेद्रा कुमार, रघबीर सिंह, महेंद्र सिंह, जगत राम, एचसी दिसोदिया, आरके सिंह, चंदर सिंह, एसपी भाटिया, जेपी नारंग, सज्जन सिंह, अशोक लवासा, पीपी सिंह साव्हने, सुदीप सिंह ढिल्लों, राम पी. चंद्र, अलोक निगम, गुलाब सिंह सोरोत, हरदीप कुमार, विवेक जोशी आए।

Jind DC Dr. Vaishali Sharma
Jind DC Dr. Vaishali Sharma

इसके बाद तरुण बजाज, पीके दास, एचएस धनखड़, राजीव शर्मा, एमपी बंसल, युद्धवीर सिंह, पंकज यादव, टीएल सत्यप्रकाश, मोहम्मद शाइन, अभय सिंह यादव, एमएल कौशिक, वाईएस ख्यालिया, एमएल कौशिक, राजीव रतन, अशोक कुमार मीणा, अजीत बालाजी जोशी, विनय सिंह, अमित खत्री, डा. आदित्य दहिया, नरेश कुमार नरवाल, मनोज कुमार, मोहम्मद इमरान रजा ने कार्यभार संभाला। अब डा. वैशाली शर्मा ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया।

Jind DC : दो बार जींद के डीसी रहे एमएल कौशिक

जिले में अब एमएल कौशिक का नाम ही ऐसा है, जो दो बार जींद के डीसी रह चुके हैं। हालांकि उनका दो बार का कार्यकाल बहुत छोटा रहा है। वह सबसे कम दिन जींद के डीसी रहने का रिकार्ड पर अपने नाम रखे हुए हैं। आइएएस एमएल कौशिक 29 अगस्त 2011 से 31 अक्टूबर 2011 तक पहली बार जींद के डीसी रहे। इसके बाद वह 18 फरवरी 2013 से 15 जुलाई 2013 तक जींद के डीसी रहे। यदि उनके दोनों बार के कार्यकाल को मिला भी दिया जाए तो भी एक साल नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button