Haryana Heavy Rain : हरियाणा में 18% ज्यादा बारिश, फिर बन रहा बारिश का मौसम

3 और 4 जून को फिर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ, पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन

Haryana Heavy Rain : मौसम विभाग ने इस बार हरियाणा, पंजाब जैसे उत्तर भारत के राज्यों में मानसून की बारिश औसत से कम होने की संभावना जताई है। लेकिन मार्च से मई महीने तक प्रदेश में 18 प्रतिशत बारिश अधिक हो चुकी है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन से फिर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा। यह पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में 3 और 4 जून को सक्रिय रहेंगे। ऐसे में इन दिनों दिन यानी 3 और 4 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

बारिश के कारण तापमान में कमी

28 मई से मौसम में हुए परिवर्तन के कारण इस बार तापमान में भी कमी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार मार्च से मई महीने तक हरियाणा 52.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह इस अवधी के दौरान होने वाली बारिश से करीब 18% अधिक है। हालांकि जून महीने से होने वाली बारिश को मानसून की बारिश में जोड़ा जाएगा।

सामान्य से कम है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सामान्य से करीब 3 डिग्री कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। पिछले दिनों राजस्थान में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण भी तापमान में कमी है। क्योंकि पहले राजस्थान और पाकिस्तान की ओर से गर्म और शुष्क हवा आ रही थी। अब हवा में ठंडक घुल कर आ रही है। वहीं आने वाले दिनों में बारिश होने से गर्मी से और भी राहत मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें :  … तो क्या इस बार मानसून में गुरुग्राम में नहीं होगा जलभराव

आज इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 3 जून को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के कई क्षेत्रों में रहोगा। इसके प्रभाव से आज हरियाणा प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आंधी के साथ बिजली चमकने की आशंका है।

इसके अलावा सात जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इसमें भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादारी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार जिले शामिल हैं। यहां पर करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी की चेतावनी दी है।

4 जून को अधिकतर हरियाणा होगा तर

हालांकि 3 जून को हरियाणा के कुछ ही हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन 4 जून को अधिकतर हरियाणा बारिश से तर हो सकता है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में बारिश होने के बाद भी 6 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। एक दिन पहले यानी 2 जून मंगलवार की बात की जाए तो प्रदेश में सिरसा में सबसे गर्म रहा।

यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद प्रदेश में तापमान 40 डिग्री से नीचे चल रहा था। अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है।

6 जून तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. एमएल खीचड़ के अनुसार प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। क्योंकि 6 जून दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। इसके प्रभाव से 6 जून तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी का दौर चलेगा। हालांकि 4 जून को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। यह प्रभाव पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से आ रहा है।

हीटवेव समाप्त, लेकिन गर्मी का असर जारी

बेशक बारिश के बाद हीटवेव की स्थिति नहीं रही है, लेकिन अभी भी गर्मी है। धूप के कारण जलन रहती है। वरिष्ठ चिकित्सक डा. जय गोपाल के अनुसार ऐसे मौसम में लापरवाही घातक हो सकती है। क्योंकि घर के अंदर गर्मी महसूस नहीं होती और लोग बिना किसी बचाव के ही बाहर निकल जाते हैं। अभी सिर को ढकना जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर घर से निकलें। यदि बाहर से आए हैं तो अचानक अधिक ठंडा पानी या कुछ और चीज नहीं लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button