Car sale may 2026 : मारुति की गाड़ियों की सेल में जबरदस्त उछाल, पिछले साल के मुकाबले 34 प्रतिशत अधिक
ऑटो मोबाइल सेक्टर में मारुति का दबदबा बरकरार
Car sale may 2026 : हरियाणा में मुख्य कार निर्माता कंपनी मारुति का भारतीय बाजार में दबदबा बरकरार है। बेशक मारुति की गाड़ियों को सुरक्षा के मानकों पर कम अंक मिलते हैं, लेकिन इनकी सेल में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
विभिन्न ऑटो मोबाइल कंपनियों द्वारा मई महीने की सेल के जो आंकड़े जारी किए हैं, उनसे पता चलता है कि मारुति ने इस साल मई महीेने में पिछले साल के मई महीने के मुकाबले 34 प्रतिशत अधिक गाड़ियां बेची हैं। हालांकि भारतीय बाजार में कई प्रतिष्ठित ब्रांड अपनी धमक पेश कर रहे हैं, लेकिन मारुति राज कायम है।
कितनी बिकी गाड़ियां
मारुति द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार इस साल मई महीने में कुल 242688 यूनिट सेल की गई हैं। वहीं पिछले साल यानी मई-2025 यह आंकड़ा 180077 गाड़ियों का था। ऐसे में इस बार 1 महीने में 34% ज्यादा सेल हुई है।सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक कोई भी कंपनी भारतीय बाजार में 1 महीने में इतनी गाड़ियां नहीं बेच सकी है। हालांकि इसमें कुल सेल यूनिट शामि हैं। यानी जो गाड़ियां एक्सपोर्ट हुई हैं, वे भी जोड़ी गई हैं।
एसयूवी कारों की मांग बढ़ी
दरअसल पिछले कुछ समय से भारत में एसयूवी कारों की मांग में काफी उछाल आया है। ऐसे में मारुति कंपनी का यह सेगमेंट काफी मजबूत रहा और ब्रेजा, अर्टिगा और ग्रैंड विटारा जैसी SUV गाड़ियों की मांग 44% तक बढ़ी है। भारतीय बाजार के साथ विदेशों में भी काफी मांग आई है। हालांकि सिर्फ एसयूवी ही नहीं छोटी कार जैसे स्विफ्ट और बलेनो की सेल भी काफी रही है। कंपनी का कहना है कि अप्रेल और मई यानी नए वित्त वर्ष के शुरूआती 2 महीने में ही 4.82 लाख से ज्यादा गाड़ियाें की बिक्री हुई है।
महिंद्रा की सेल 11 प्रतिशत बढ़ी, हुंडई 9 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर
सेल के मामले में तुलना की जाए तो भारतीय मूल की ही कंपनी महिंद्रा रही है। महिंद्रा की गाड़ियों की मांग अलग से रहती है। मई महीने की बात की जाए तो महिंद्रा की करीब एक लाख गाड़ियां बिकी हैं। इनमें से इनमें 58 हजार से ज्यादा एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियां शामिल रही हैं।
महिंद्रा द्वारा कुल 58,021 पैसेंजर वाहनों की सेल की गई है। महिंद्रा की पहचान अपनी एसयूवी गाड़ियों के लिए ही है। वहीं मई महीने में यह सेल 59,573 गाड़ियों तक पहुंच गई। यानी ग्रोथ करीब 11 प्रतिशत तक पहुंच गई। महिंद्रा के कुल वाहन बिक्री रिकार्ड की बात की जाए तो इसमें 20 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। क्योंकि कुल 99,636 वाहन बेचे गए हैं। इसमें तिपहिया वाहन भी शामिल हैं।
वहीं हुंडई कारों की सेल 9 प्रतिशत बढ़ी है। मई 2026 में हुंडई की कुल 47,837 कारों की बिक्री हुई। यह पिछले साल मई महीने के मुकाबले 9.1 प्रतिशत अधिक है। हालांकि एक्सपोर्ट की गई गाड़ियों को जोड़ें तो ग्रोथ कम होती है। क्योंकि 13300 गाड़ियां एक्सपोर्ट की गई हैं। इसको मिलाकर तुलना की जाए तो ग्रोथ 4.1 प्रतिशत रहती है।
यह भी पढ़ें : अब सिर्फ 17 मिनट में चार्ज होगी यह यह इलेक्ट्रिक MPV, 500 किलोमीटर की रेंज
टोयोटा ने बेची 33,128 गाड़ियां 7% ज्यादा ग्रोथ
वहीं भारतीय बाजार में प्रमुख ब्रांड टोयोटा की ग्रोथ करीब 7 प्रतिशत रही है। टोयोटा ने इस साल मई महीने के दौरान 33,128 गाड़ियाें की सेल की है। यह बिक्री पिछले साल यानी मई 2025 के मुकाबले 7% अधिक है। हालांकि एक्सपोर्ट की बात की जाए तो टोयोटा ने 61% का उछाल दर्ज किया है। क्योंकि जनवरी से लेकर पहले 5 महीनों की बात करें तो कुल 1.70 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं।
किया पर जम रहा विश्वास
दूसरे नंबर पर सेल की बात की जाए तो किया ने बढ़त बनाई है। क्योंकि किया की वृद्धि दर 23.6% रही है। किआ इंडिया द्वारा इस साल मई महीने में 27,586 गाड़ियां बेची गई हैं। यदि एक महीने का आंकड़ा निकाला जाए तो यह मई में कंपनी की सबसे बड़ी सेल है। पिछले साल के मुकाबले यह ग्रोथ 23.6% की रही है।










