Weather 5 june : आज दक्षिण से उत्तर तक भीगा-भीगा रहेगा मौसम, कहीं मानसून तो कहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर

देश के 18 राज्यों में बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट, जानें अपने क्षेत्र की मौसम अपडेट

Weather 5 june : देश के दक्षिण हिस्से में मानसून सक्रिय हो चुका है। ऐसे में इसका प्रभाव दक्षिण भारत के राज्य केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में दिखेगा। वहीं इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड के साथ -साथ उत्तर भारत के राज्य हरियाणा, पंजाब, दिल्ली के कुछ हिस्से और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज आंधी की भी चेतावनी जारी की है। हालांकि बारिश कहीं तेज तो कहीं हल्की हो सकती है, लेकिन आंधी तेज रहेगी। कुछ जगहों पर तो 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तूफान चलने की आशंका है। वहीं कई जगह बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मानसून के कारण मौसम विभाग ने केरल और आसपास के क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिन तक अत्यधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है।

उत्तर भारत में मौसम का हाल

दिल्ली : मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में राष्ट्रीय राजधानी आज बादलों से ढकी रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इस दौरान आंधी की चेतावनी भी दी गई है। करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 6 जून को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके कारण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट देखने काे मिलेगी।

यूपी : दिल्ली के साथ लगते उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंधी -तूफान के साथ बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग का कहना है कि शामली, सहारनपु, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा के साथ गोरखपुर, आयोध्या, जौनपुर, आगरा और राजधानी लखनऊ सहित कई अन्य क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 10 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

हरियाणा-पंजाब : इसके साथ ही हरियाणा- पंजाब में भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हरियाणा में 4 जून को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। ऐसे में तापमान कुछ नीचे आया है। अब मौसम विभाग का कहना है कि 6 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। वहीं पंजाब के ऊपर साइक्लोन दाबव के कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। ऐसे में पंजाब में भी कुछ हिस्सों में बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

राजस्थान : मौसम विभाग ने राजस्थान के भी कई क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज आंधी का पूर्वानुमान दिया है। इस दौरान राजस्थान के भरतपुर, दौासा, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अलवर, करौली, बूंदी, चूरी और जैसलमेर- बाड़मेर जिलों में बारिश की भरपूर संभावना है। इसके साथ ही करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति हवा चलेंगी।

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले भी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तरखंड में शुक्रवार यानी 5 जून को बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की है। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्य पर्यटक स्थलों जैसे देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, टिहरी में बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग व स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों को सलाह दी है कि वे सुरक्षित तरीके से ही रहें।

कहां कितना तापमान

पिछले कुछ दिनों से तापमान में कुछ नरमी देखी जा रही है। क्योंकि उत्तर भारत में तापमान 46 डिग्री से भी पार चला गया था। अब यह 40 से नीचे आ गया है। मौसम विभाग कहा कहना है कि शुक्रवार यानी 5 जून को दिल्ली, कोलकाता और चेेनई में अधिकतम तापमान 37 तक पहुंचेगा।

मुंबई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रहेगा। जबकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बिहार की राजधानी पटना में तापमान 39 तक जा सकता है। वहीं भोपाल और जयपुर में तापमान करीब 35 डिग्री रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें तो शिमला का तापमान 25 डिग्री और नैनीताल में 27 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button