Railway news : दादर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का जींद में भी ठहराव
हरियाणा डायरी, नई दिल्ली।
Railway news : गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली और गुजरात के द्वारका के बीच विशेष समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 04693-94 श्री माता वैष्णो देवी-दादर एक्सप्रेस का स्पेशल जींद से होकर चलाया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को इसका फायदा होगा।
बता दें कि यह ट्रेन स्पेशल समर के तौर पर चलाई जा रही है, जो सात और 14 जून को श्री माता वैष्णो देवी से और नौ व 16 जून को दादर से दो-दो चक्कर लगाएगी। ट्रेन नंबर 04694 श्री माता वैष्णो देवी कटरा धाम से सुबह छह बजकर 40 मिनट से चलकर जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी, जाखल होते हुए शाम पांच बजकर आठ बजे जींद पहुंचेगी, जो दो मिनट ठहराव के बाद रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, भिलवाड़ा, चितौड़गढ़, रतलाम, सूरत होते हुए रात 10 बजकर 40 मिनट पर दादर पहुंचेगी।
Railway news : दादर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा की टाइमिंग
वहीं ट्रेन नंबर 04693 रात 12 बजकर 15 मिनट पर दादर से चलकर ट्रेन इसी रास्ते से वापसी में अगले दिन रात 12 बजकर 38 मिनट पर जींद पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन जाखल, धुरी, जालंधर, पठानकोट, जम्मूतवी होते हुए लगभग एक बजे कटरा पहुंचेगी। यह ट्रेन चलने पर यात्रियों को काफी फायदा होगा। गर्मी की छुट्टियों के चलते इस समय लंबे रूट की ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने समर स्पेशल के तौर पर यह ट्रेन चलाई है। इस रूट पर काफी धार्मिक व पर्यटन स्थल हैं, जहां अवकाश में लोग छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं।
Railway news : जींद समेत हरियाणा के यात्रियों को मिलेगा फायदा
इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और नारनौल क्षेत्र के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। गुजरात, मुंबई और द्वारका जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा। हालांकि इस ट्रेन की सफर की कुल दूरी 1997 किलोमीटर होगी। इसमें 11 एसी-3 टियर, 5 एसी-2 टियर, 2 लगेज-कम-ब्रेक वैन सहित कुल 18 कोच की व्यवस्था है। 40 घंटे में यह अपना एक तरफ का चक्कर पूरा करेगी।
उत्तर रेलवे ने सभी संबंधित स्टेशनों को ट्रेन की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और यात्रियों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। जींद रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी-दादर स्पेशल समर ट्रेन जो जींद से होकर गुजरेगी को लेकर कोई पत्र नहीं आया है। अगर कोई पत्र आता है तो यात्रियों को अवगत करवा दिया जाएगा। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।










