Hydrogen Train update : 75 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, भंभेवा तक गई, जून में होगा उद्घाटन

हरियाणा डायरी न्यूज। (Hydrogen Train update) : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुक्रवार को जींद से भंभेवा तक गई। सुबह साढ़े 10 बजे ट्रेन जींद जंक्शन से रवाना हुई और दोपहर डेढ़ बजे जींद वापस आ गई। जींद से भंभेवा की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है और इस दौरान ट्रेन की गति 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक रखी गई।

जींद से भंभेवा जाते समय ट्रेन सीधे गई और बीच में किसी स्टेशन पर नहीं रुकी। वहीं वापस आते समय पिंडारा स्टेशन पर सिग्नल की जांच के लिए थोड़ी देर रुकी। जींद से भंभेवा जाते समय जींद सिटी, पिंडारा, ललित खेड़ा के बाद भंभेवा स्टेशन आता है। अब ट्रेन को मरम्मत के लिए शकूरबस्ती भेजा जाएगा। इसके बाद जब ट्रेन शकूरबस्ती से वापस जींद पहुंचेगी, तो उसका उद्घाटन हो सकता है।

Hydrogen Train update : 10 जून के आसपास उद्घाटन की संभावना

संभावना जताई जा रही है कि 10 जून के बाद ट्रेन का उद्घाटन हो सकता है। एक मई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद पहुंची थी। इसके बाद ट्रेन के इंजन को टेस्टिंग के लिए भंभेवा ले जाया गया था। फिर समय-समय पर फरवरी के अंत में पहली बार जींद से सोनीपत-रूट पर ट्रेन का रनिंग ट्रायल किया गया था। ट्रायल के दौरान ट्रेन की अलग-अलग स्पीड गति, ब्रेक, इंजन सहित तकनीकी चीजों की जांच की गई थी।

Hydrogen Train update inauguration likely in June
Hydrogen Train update inauguration likely in June

28 अप्रैल को मुख्य संरक्षा आयुक्त व डीआरएम ने भी जींद से सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल किया गया था। अब रेलवे बोर्ड द्वारा हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर चलाने की मंजूरी दी है। ट्रैक पर अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलेगी। यह देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित डीईएमयू ट्रेन होगी, जिसे पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषण मुक्त परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में एक साथ 800 यात्रियों की क्षमता है। क्योंकि 10 कोच वाली इस ट्रेन में 2 कोच पावर को होंगे ओर 8 कोच यात्रियों के लिए रहेंगे। प्रत्येक कोच में 100 यात्रियों के लिए व्यवस्था है। ट्रेन को एक बार रिफिल कर बिना रोके 360 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। अब रेलवे द्वारा इस ट्रेन के संचालन की अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यानी जल्द ही हाइड्रोजन ट्रेन का सपना साकार होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button