Cricket update : 15 साल का तूफान टीम इंडिया में, वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन-शेफाली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
हरियाणा डायरी न्यूज नेटवर्क।
Cricket update : इंडियन क्रिकेट टीम में रनों की मशीन, छक्कों से तुफान उठाने वाले खिलाड़ी की एंट्री हो गई है। एंट्री के साथ ही सचिन तेंदुलकर से लेकर शेफाली वर्मा तक के सभी रिकार्ड पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी की, जो मात्र 15 साल 71 दिन की उम्र में ही इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल हो गए हैं।
बता दें कि इस माह के अंत और जुलाई में होने वाली आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरिज और इसके बाद सितंबर में होने वाली एशियन प्रतियोगिताओं के लिए वैभव सूर्यावंशी को टीम में जगह मिल गई है। इन सभी टूर्नामेंट के टी-20 फोरमेट में वैभव खेलते नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ सूर्या कुमार यादव से कप्तानी छीनकर श्रेयस अय्यर को टी-20 टीम का नया कप्तान चुना गया है। उपकप्तानी तिलक वर्मा करते नजर आएंगे।
Cricket update : सबसे कम उम्र में इंडियन टीम में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बनेंगे सूर्यावंशी
वैभव सूर्यावंशी जैसे ही इंडियन क्रिकेट टीम में खेलेंगे, वैसे ही वह सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। महिला क्रिकेट टीम में हरियाणा के रोहतक की शेफाली वर्मा ने 15 साल 220 दिन की उम्र में इंडिया टीम में शामिल होकर पहला मैच खेला था तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 194 दिन की उम्र में पहला मैच खेलना शुरू किया था।

अगर आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिल गया तो वह सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। सचिन और शेफाली दोनों का रिकार्ड टूट जाएगा। हालांकि इंडिया के अलावा पूरे विश्व की बात करें तो रोमानिया क्रिकेट की टीम में 14 साल 16 दिन की उम्र वाले खिलाड़ी मारियन गेरासिम ने सबसे कम उम्र में टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था।
Cricket update : श्रेयस अढाई साल बाद इन, सूर्या आउट
करीब अढाई साल बाद श्रेयस अय्यर की वापसी हो रही है तो वहीं सूर्या को खराब फार्म के चलते आउट यानि बाहर किया गया है। श्रेयस ने अपना आखिरी मैच इंडिया के लिए दिसंबर 2023 में खेला था। हाल ही में खत्म हुए आईपीएल-2026 में श्रेयस का बल्ला खूब चला और पंजाब के लिए श्रेयस ने 498 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल है।

पिछले साल भी आईपीएल में उनका बल्ला खूब बोला था। वहीं सूर्य कुमार यादव अपनी खराब फार्म से जूझ रहे हैं और इस आईपीएल में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए। सूर्य ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 पारियों में 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए। इसके अलावा IPL की 13 पारियों में भी 20.76 की खराब औसत से 270 रन ही बना सके थे।










