Haryana Roadways : जींद से पलवल के लिए रोडवेज बस शुरू, देखें टाइमटेबल
हरियाणा डायरी, जींद।
Haryana Roadways Timetable : हरियाणा के जींद से रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी की साइड सुबह के समय जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब इन यात्रियों बस बदलने की जरूरत नहीं होगी और सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी। जींद डिपो ने जींद से पलवल के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू की है। इसका टाइमटेबल क्या रहेगा, आइए बताते हैं।
जींद से पलवल के लिए हर रोज सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर बस रवाना होगी, जो वाया रोहतक दोपहर बाद दो बजे पलवल पहुंचेगी। वापसी में बस लगभग सवा दो बजे जींद के लिए रवाना होगी, जो रात लगभग आठ बजे तक पहुंच जाएगी। बता दें कि जींद से पलवल की दूरी 212 किलोमीटर है और किराया 240 रुपये है। हालांकि जींद से मथुरा के लिए सुबह छह बजकर 50 मिनट पर बस जाती है, जो पलवल होकर जाती है। यह बस चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
Haryana Roadways : जींद डिपो के बेड़े में 165 रोडवेज बसें
जींद डिपो में इस समय 165 रोडवेज बस हैं, जिसमें से किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। डिपो की बसों में हर रोज लगभग 15 हजार यात्री सफर करते हैं, जिससे डिपो को लगभग 10 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। वहीं डिपो में 10 एसी बस है, जो गुरुग्राम व चंडीगढ़ जैसे लंबे रूट पर चलती हैं। हालांकि एसी बसों में साधारण रोडवेज बसों की अपेक्षा किराया ज्यादा है, लेकिन इस समय बढ़ती गर्मी के चलते लोग एसी बसों में सफर करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
Haryana Roadways : जून माह की शुरूआत में रोहतक के लिए भी चलाई थी बस
जून माह की शुरूआत में यात्रियों की मांग पर जींद डिपो ने जींद से रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस चलाई थी। जींद से रोहतक के लिए पहली बस सुबह साढ़े चार बजे चलती है। इसके बाद पांच से सात बजे के बीच में पांच बस जाती हैं।
जींद से रोहतक की दूरी 68 किलोमीटर है, जो जुलाना, लाखनमाजरा के रास्ते लगभग डेढ़ घंटे में रोहतक पहुंचती है। जींद से रोहतक दूरी लगभग 68 किलोमीटर और किराया 80 किलोमीटर है। जींद से रोहतक रूट पर 20 से ज्यादा बस चलती हैं।
जींद बस स्टैंड के डीआई विजय कुंडू का कहना है कि यात्रियों की मांग पर जींद से पलवल के लिए सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर एक बस चलाई है। रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके। इसके लिए कर्मचारी लगातार प्रयासरत हैं।










