Anganbadi Promotion : हरियाणा आंगनबाड़ी में बंपर भर्ती खाली होंगे 50 प्रतिशत पद, हेल्पर को मिलेगा वर्कर पद
30 अप्रैल तक करें कार्रवाई, 60 साल की उम्र तक भी ले सकती हैं पदोन्नति का लाभ
Anganbadi Promotion : हरियाणा सरकार ने प्रदेश भर में कार्यरत आंगनबाड़ी सहायकों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग की तरफ से पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा है कि 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा। ऐसे में इन आंगनबाड़ी सहायक के 50 प्रतिशत पदों पर रिक्तियां हो जाएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के शेष 50 प्रतिशत पदों को सीधे भर्ती से भरा जाएगा। इसके लिए भी सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी है।
इसके लिए हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। इस पत्र मं कहा गया है कि आंगनबाड़ी सहायक से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही को प्राथमिकता देते हुए वर्कर – हैल्पर के समायोजन एवं आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर की भर्ती की कार्रवाई अमल में लाई जाए।
क्या रहेगी पदोन्नति की प्रक्रिया
हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक की ओर से यह पत्र प्रदेश के सभी जिला स्तर पर कार्यरत कार्यक्रम अधिकारियों को लिखा गया है। इसमें पूछा गया है कि उनके द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति खंड स्तर पर की जानी है या फिर जिला स्तर पर व 50 प्रतिशत कोटा कब से लेना है। क्योंकित विभाग में लंबे समय से नियुक्ति और पदोन्नति की प्रक्रिया नहीं हुई है। इसलिए वैकेंसी कब से कांउट की जानी है इसकी जानकारी दें।
50 प्रतिशत कोटे के आधार पर होगी पदोन्नति
इस पत्र में यह भी कहा गया है कि पदोन्नत करने की आयु सीमा बारे मागें गए मार्गदर्शन के संबंध में आपको अवगत करवाया जाता है कि आंगनबाड़ी सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति खंड स्तर पर वर्कर के रिक्त पदों के 50 प्रतिशत कोटे के आधार पर की जाएगी।
साथ ही 18.07.2025 को जारी आदेशाों के अनुसार कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति के लिए निर्धारित आयु सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन इसको 16.08.2011 को रद्द कर दिया गया है। इसलिए अब आंगनबाड़ी सहायिका से कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति के लिए आयु सीमा की पाबंदी नहीं है। यानी सेवानिवृति की आयु सीमा 60 वर्ष तक पदोन्नति ली जा सकती है।
30 अप्रैल तक होगी प्रक्रिया
दरअसल पदोन्नति के साथ ही विभाग द्वारा समायोजन की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए भी पत्र में जिक्र किया गया है। निदेशक के पत्र में कहा गया है कि 10.04.2026 को महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसको लेकर निर्णय लिया गया।
इसके तहत तय हुआ है कि आंगनबाड़ी हैल्पर से वर्कर के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया दिनांक 30.04.2026 तक होगी। इसके बाद 31 मई 2026 तक समायोजन की प्रक्रिया चलेगी। ऐसे में विभाग के पास फिर खाली पदों की वास्तविक स्थिति आ जाएगी। यह स्थिति आने के बाद आंगनवाडी वर्कर व हैल्पर के रिक्त पदों को पर भर्ती होनी है। इसके लिए 30 जून 2026 तक कार्रवाई की जाएगी।
गांव की सहायक को गांव में ही मिलेगा लाभ
विभाग की एक अधिकारी ने बताया कि पदोन्नति में सबसे पहली प्राथमिकता उसी गांव में दी जाएगी, जहां सहायक कार्यरत है। यदि वहां पर कार्यकर्ता का पद खाली नहीं है तो इसके लिए अन्य विकल्प देखे जाएंगे। साथ ही शहरी क्षेत्र में 5 किलोमीटर का दायरा रहेगा। वहीं समायोजन में कार्यकर्ता व सहायक अपने वर्तमान स्टेशन से दूसरे स्टेशन में बदलने के लिए आवेदन दे सकती हैं। यदि वहां पर उपयुक्त व्यवस्था बनती है तो उस जगह पर स्टेशन दिया जा सकता है।
घर के पास आय का अच्छा साधन
दरअसल हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को करीब 14000 रुपये मासिक वेतन मिलता है और आंगनबाड़ी सहायक को करीब 8 हजार रुपये मिलते हैं। यह कार्य उनको अपने घरों के पास ही करना होता है। इसके लिए कोई अतिरिक्त योग्यता की भी जरूरत नहीं है। ऐसे में हरियाणा में अब महिलाओं के लिए अपने घर के पास ही रोजगार का नया अवसर आने वाला है।










