Cisf Jawan Yogesh : फर्ज के लिए ऐसी कुर्बानी, वीआईपी की सुरक्षा के लिए CISF जवान ने खाई गोली
CISF जवान योगेश शर्मा की हर ओर हो रही तारीफ, डीजी ने अस्पताल पहुंच कर बढ़ाया हौसला
Cisf Jawan Yogesh : पश्चिमी बंगाल के चुनाव में राजनीतिक शोर के बीच एक ऐसी घटना घटी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। घटना में एक वीआईपी की सुरक्षा में तैनात CISF जवान योगेश शर्मा ने अपने फर्ज को जीवन से ऊपर रखा और खुद गोली खा कर अपना फर्ज निभाया।
हालांकि योगेश शर्मा का इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद हर कोई योगेश के इस हौसले की तारीफ कर रहा है। साथ ही CISF के डीजी प्रवीर रंजन और BSF के डीजी प्रवीण कुमार ने अस्पताल पहुंच कर जवान का हौसला बढ़ाया।
CISF के जवान ने अपने ध्येय वाक्य (Motto) संरक्षण एवं सुरक्षा को सार्थक करते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी। हालांकि उपद्रवियों की गोली योगेश शर्मा के पैर में लगी, लेकिन जिस वीआईपी की सुरक्षा में योगेश तैनात रहे, उनका बाल भी बांका नहीं होने दिया। इस पर सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात योगेश शर्मा के अदम्य साहस की जमकर सराहना हर किसी द्वारा की जा रही है।
भाजपा नेता के बेटे की सुरक्षा में तैनात है योगेश शर्मा
पुलिस के अनुसार CISF के जवान योगेश शर्मा भाजपा नेता अर्जुन सिंह के बेटे श्री सिंह की सुरक्षा टीम में शामिल थे। घटना रविवार (26 अप्रैल, 2026) की शाम की है, जब जगद्दल क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हमले के बाद तनाव फैल गया। टीएमसी का यह कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और बैनर लगा रहा था, तभी कथित तौर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद हिंसा भड़क गई।
Y श्रेणी सुरक्षा प्राप्त है वीआईपी
CISF जवान योगेश शर्मा भाजपा नेता श्री सिंह की सुरक्षा में तैनात थे, जिनको Y श्रेणी सुरक्षा प्राप्त है। शाम के समय अचानक कुछ लोगों ने भाजपा नेता श्री सिंह घर के पास फिर से तनाव बढ़ गया। उनके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात योगेश शर्मा ने अपनी जान की परवाह नहीं की और वीआईपी की जान बचाने के लिए स्वयं गोली खाई। इसके बाद योगेश का हाल जानने के लिए सोमवार को स्वयं महानिदेशक भी पहुंचे।
एसएसजी में तैनात है योगेश शर्मा
योगेश शर्मा सीआईएसएफ के स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) में तैनात हैं। हालांकि इस सीआईएसएफ का मुख्य कार्य औद्योगिक सुरक्षा होता है, लेकिन योगेश शर्मा स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप वीआईपी की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है। हर कोई योगेश शर्मा के इस अदम्य साहस की तारीफ कर रहा है।

गोली लगने के बाद भी नहीं टूटा सुरक्षा घेरा
पुलिस के अनुसार इस हमले में योगेश शर्मा ने काफी मुस्तैदी दिखाई। अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए वीआईपी की सुरक्षा सुनिश्चित की। इस दौरान योगेश शर्मा के बाएं पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने अपने अपनी ड्यूटी में कोई कमी नहीं आने दी। जिनकी सुरक्षा में वे तैनात थे, उनका बाल भी बांका नहीं होने दिया।
सभी सुरक्षा बलों के लिए प्रेरणा बने योगेश
इस घटना में बेशक योगेश घायल हो गए और अब अस्पताल में है, लेकिन वे हरि किसी को अपना फर्ज सही प्रकार से निभाने के लिए प्रेरणा बन गए हैं। क्योंकि उनकी बहादुर को देख कर अधिकारियों ने भी सम्मान दिया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक प्रवीण कुमार, CISF के महानिदेशक प्रवीर रंजन के साथ अतिरिक्त महानिदेशक (उत्तर) सुधीर कुमार भी योगेश शर्मा से मिलने अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कह योगेश जैसे वीर और निडर जवान ही देश की सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक ताकत हैं। योगेश का यह जज्बा पूरे बल के लिए बड़ी प्रेरणा का काम करेगा।










