NEET Exam 2026 : नीट परीक्षा के लिए प्रशासन की खास तैयारी, जींद में बनाए 6 परीक्षा केंद्र
3 मई को दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा, 2403 परीक्षार्थी को मिला जींद में परीक्षा केंद्र
NEET Exam 2026 : 3 मई को होने वाली नीट परीक्षा के लिए जींद जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों से लेकर अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। यह परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक जींद में 6 परीक्षा केंद्रों पर होगी और इसमें 2603 उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी जरूरी व्यवस्था की गई हैं।( NEET Exam news)
जींद के जिला उपयुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। यह अधिकारी परीक्षा से पहले और परीक्षा के दिन निर्धारित केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। क्योंकि सभी परीक्षा केंद्रों में सिर्फ अधिकृत स्टाफ को ही प्रवेश दिया जाएगा।
किस परीक्षा केंद्र में कितने परीक्षार्थी
जिला प्रशासन के अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल 6 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई है। डिफेंस कॉलोनी स्थित गर्ल्स मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 312 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं भारत सिनेमा के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 387 परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी हुए हैँ। (NEET Exam 2026 news)
नागरिक अस्पताल के पास स्थित राजकीय कॉलेज में 600 और यही पीआईजी कॉलेज फॉर वूमेन में 528 परीक्षार्थियों को सेंटर मिला है। इसके अलावा चैधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद ब्लॉक में 576 और सीवी रमन ब्लॉक में 528 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
एडीसी ओवर आल इंचार्ज
इस परीक्षा के लिए जींद के एडीसी को ओवर आल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। अब एडीसी द्वारा ही अन्य विभागों के साथ समन्वय कर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भी योजना बनी है। साथ ही परीक्षा सामग्री के सुरक्षित आवागमन के लिए भी विशेष सुरक्षा उपलब्ध रहेगी। परीक्षा के उपरांत यातायात व्यवस्था के लिए खास प्रबंध किए गए हैं।
सिर्फ अधिकृत व्यक्ति को ही मिलेग प्रवेश
अधिकारियों ने साफ किया कि नीट परीक्षा बहुत ही सुरक्षित तरीके से करवाई जा रही है। परीक्षा केंद्रों में किसी भी अधिकृत व्यक्ति के अलावा प्रवेश नहीं होगा। मीडिया के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की जांच, पंजीकरण एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था एनटीए द्वारा की जाएगी। इस दौरान केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे। (NEET Exam 2026)
रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बस
3 मई को होने वाली परीक्षा के दौरान रोडवेज द्वारा भी विशेष प्रबंध किए जाएंगे। ताकि परीक्षार्थियों को अपने घर तक पहुंचने में दिक्कत नहीं हो। साथ ही इस दौरान बिजली अधिकारियों को भी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस और अग्निशमन सेवाओं को भी अलर्ट रखा गया है। इससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सकेगा।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे
परीक्षा केंद्रों पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी व्यवस्था करनी है। एडीसी ने आदेश दिए हैं कि यह व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए। ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
धारा 163 के तहत आदेश जारी
वहीं परीक्षा को देखते हुए उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद इमरान रजा द्वारा रविवार 3 मई को धारा 163 लागू रहेगी। यह व्यवस्था नीट परीक्षा के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए की गई है। दोपहर 2 से बजे से 5 बजे तक नीट-2026 परीक्षा आयोजित हो रही है।
ऐसे में धारा 163 के लागू होने से परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की अव्यवस्था के साथ नकल या प्रश्न पत्र लीक जैसी गतिविधियों को रोका जा सकेगा। यह आदेश परीक्षा केंद्रों के अंदर और 200 मीटर के दायरे में लागू रहेंगे। ऐसे में यहां भीड़ एकत्रित होने और हथियार जैसे बंदूक, लाठी, तलवार, कुल्हाड़ी, चाकू लेकर आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
इसके अतिरिक्त, परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास स्थित सभी फोटोस्टेट (फोटोकॉपी) की दुकानें भी बंद रहेंगी। हालांकि पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों पर यह आदेश लागू नहीं रहेंगे। वहीं सिख समुदाय द्वारा धार्मिक प्रतीक के रूप में धारण किए जाने वाले कृपाण पर भी यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।










