Crowd Management On railway Station : इस रेलवे स्टेशन पर भीड़ से निपटने के लिए खास योजना

अब गाड़ी के चलने से महज आधा घंटा पहले ही मिलेगी एंट्री, यात्रियों को होल्डिंग एरिया में रोकने की व्यवस्था

Crowd Management On railway Station : कई सारे रेलवे स्टेशन पर हम देखते हैं कि काफी भीड़ रहती है। इसके कारण यात्रियों के साथ-साथ यहां व्यवस्था बनाने वालों को भी परेशानी होती है। क्योंकि कुछ लोग भारी भरकम लगेज के साथ प्लेटफार्म पर अपना डेरा जमा लेते हैं। ऐसे में ठंग से कोई भी काम प्लेटफार्म पर नहीं हो पाता। ऐसे में अब इस रेलवे स्टेशन के लिए खास योजना बनाई गई है। इस स्टेशन का नाम है बिहार का भागलपुर।

रेलवे प्रशासन ने भागलपुर स्टेशन पर नई सर्कुलेशन व्यवस्था लागू करते हुए भीड़ का नियंत्रित करने की योजना बनाई है। इसके तहत ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति ट्रेन चलने से सिर्फ 30 मिनट पहले ही दी जाएगी। यह व्यवस्था दोनों प्रकार के यात्रियों आरक्षित और गैर आरक्षित पर लागू रहेगी। ऐसे में जो यात्री अपनी ट्रेन चलने से 30 मिनट पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएंगे, उनको होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा।

30 मिनट से पहले वाले यात्री होंगे रिजर्व

रेलवे प्रशासन की इस व्यवस्था के तहत ऐसे यात्री जिनकी डीएमयू/मेमू पैसेंजर ट्रेनों का वेटिंग टाइम 30 मिनट से कम होगा, उनको रिजर्व पैसेंजर मानते हुए सीधे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर प्रवेश मिल जाएगा। ऐसे में यह यात्री रिजर्व होंगे। वहीं ऐसे यात्री जिनकी गाड़ी चलने में 30 मिनट से अधिक का समय बचा होगा, उनको ऐसे होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा, जो उनके लिए निर्धारित होगा। ऐसे में अनारक्षित यात्रियों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे इस नियम का पालन करें।

40 हजार से अधिक यात्री आते हैं

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 40 हजार से अधिक यात्रियों का आना जाना होता है। वहीं त्योहारों के मौके पर इनकी संख्या दोगुना हो जाती है। ऐसे में यहां पर भीड़ प्रबंधन हमेशा ही बड़ी चुनौती रहती है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया निर्माण भी किया जाना है। हालांकि इसके लिए दो साइट देखी गई हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में बनाया जा सकता है। यहीं पर यात्रियों के नियंत्रण की पूरी व्यवस्था की जा रही है। अभी होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में यहां भीड़ के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

बनाया जा रहा है स्थाई होल्डिंग एरिया

अभी के लिए यह व्यवस्था अस्थाई होल्डिंग एरिया के सहारे बनाई जा रही है। क्योंकि यहां पर स्थाई होल्डिंग एरिया या माड्यूलर वेटिंग हाल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए लंबे समय से योजना बनाई जा रही है। इस नई व्यवस्था से जहां यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं रेलवे प्रबंधन को भी व्यवस्था बनाने में काफी मदद मिलेगी। कुछ समय पहले ही यहां स्थाई होल्डिंग एरिया बनाने के लिए जमीन की तलाश की प्रक्रिया शुरू हुई थी। यहां पर भीड़ नियंत्रण के लिए दो मंजिला माड्यूलर वेटिंग हाल विकसित किया जाना है। यहां 3000 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में होल्डिंग एरिया बनाया जाना है।

होल्डिंग एरिया में टिकट काउंटर भी

रेलवे स्टेशन पर बनाए भीड़ नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया तो बनेगा ही, साथ में यहां पर जनरल टिकट के वाले यात्रियों को टिकट की सुविधा भी मिल जाएगी। यहां पर आने वाली ट्रेन की जानकारी भी सही प्रकार से मिलती रहेगी। जो भी यात्री यहां आएंगे, उनको बैठाने की बेहतर व्यवस्था होगी। ऐसे में यह व्यवस्थ भविष्य में देश के कई रेलवे स्टेशन पर होने वाली है। इससे रेलवे अधिकारियों को व्यवस्था बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित हो सकेगा जो यात्री ट्रेन से सफर करने वाले हैं, उनको सही प्रकार से टिकट मिल जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button