Delhi-Jammu Expressway : दिल्ली-जम्मू एक्सप्रेस वे पर KMP से कटरा एक्सप्रेसवे पर टोल शुरू, देखें लिस्ट
हरियाणा डायरी, नई दिल्ली।
Delhi-Jammu Expressway Toll Rates : दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे से जुड़े केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे पर अब वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ट्रायल सफल होने के बाद टोल वसूली शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। आज यानि 29 मई से इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों से टोल वसूला जाएगा।
जानकारी के अनुसार, पहले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे से आने-जाने वाले वाहन चालक केएमपी एक्सप्रेसवे पर बिना टोल दिए सफर कर रहे थे। उस समय टोल प्लाजा पर सिस्टम अपडेट नहीं हुआ था। अब एनएचएआई द्वारा तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और टोल वसूली के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया है।
Delhi-Jammu Expressway Toll Rates : दिल्ली जाने वालों को बहादुरगढ़ के पास देना होगा टोल
अब दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे से केएमपी पर चढ़ने वाले वाहन चालकों को दिल्ली जाने के लिए बहादुरगढ़ के निकट टोल देना होगा। पहले यह व्यवस्था स्पष्ट नहीं होने के कारण कई वाहन चालक बिना टोल के निकल जाते थे।
टोल प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक, पहले एक दिशा में टोल लिया जा रहा था, जबकि दूसरी दिशा में वाहन बिना शुल्क निकल रहे थे। अब दोनों तरफ से टोल वसूली लागू कर दी गई है। टोल प्लाजा पर सभी तकनीकी खामियों को दूर कर सिस्टम को अपडेट कर दिया गया है।
Delhi-Jammu Expressway Toll Rates : वाहनों के लिए तय किया गया टोल शुल्क
- एलसीवी, एलजीवी और मिनी बस : 2.97 रुपये प्रति किलोमीटर
- दो एक्सल ट्रक और बस : 6.23 रुपये प्रति किलोमीटर
- तीन एक्सल व्यावसायिक वाहन : 6.80 रुपये प्रति किलोमीटर
- चार से छह एक्सल वाहन : 9.77 रुपये प्रति किलोमीटर
- सात या उससे अधिक एक्सल वाले भारी वाहन : 11.89 रुपये प्रति किलोमीटर
- टोल प्रबंधक ने बताया कि वाहन चालकों की सुविधा के लिए पूरे सिस्टम को अपडेट किया गया है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Delhi-Jammu Expressway Toll Rates : टोल प्लाजा पर सभी तकनीकी तैयारियां पूरी
वाहन चालकों का कहना था कि एक दिशा से टोल लिया जा रहा था, जबकि दूसरी दिशा में वाहन बिना शुल्क निकल जाते थे। अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद दोनों दिशाओं में बराबर टोल वसूला जाएगा। NHAIDI की ओर से टोल प्लाजा पर सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टोल टैक्स वसूली शुरू कर दी गई है। गुरुवार को टोल प्रबंधक की मौजूदगी में ट्रायल चलाया गया। जिसमें फास्टैग, बैरियर संचालन और टोल अपडेट की प्रक्रिया फाइनल कर ली गई।










