Today weather 29 may 2026 : हरियाणा- दिल्ली सहित आधे देश में बारिश के साथ आंधी-तूफान

मौसम बदलने से तपिश हुई कम, तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट, आज और कल राहत, फिर शुरू होगा गर्मी का रौद्र रूप

Today weather 29 may 2026 :  नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम बदल गया है। हालांकि हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में वीरवार यानी 28 मई से ही मौसम बदलने से तापमान में कुछ राहत रही, लेकिन अब शुक्रवार यानी 29 मई को फिर से बारिश और आंधी तूफान की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा-दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में आंधी तूफान और बारिश की आशंका है। लगभग आधे देश में मौसम का प्रभाव रहेगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान आज यानी 29 मई को कुछ स्थानों पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान मेघ गर्जना के साथ बिजली भी चमकती रहेंगी। हालांकि इससे पहले यानी 28 मई को भी भीषण तूफान का असर कई जगहों पर दिखा था। हरियाणा के फतेहाबाद में मोबाइल टावर भी गिर गय था। वहीं जहां दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था, आज यानी 29 मई को यह 35 डिग्री तक आ सकता है।

कहां-कहां होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार 29 मई को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल व कर्नाटक राज्य बारिश की जद में रहेंगे। इस दौरान उत्तर भारत के राज्यों में भीषण तूफान और ओलवृष्टी की भी आशंका है।

2 जून तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में 2 जून तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। हालांकि 29 मई से 31 मई तक तेज आंधी, तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।
हालांकि इसके बाद 1 व 2 जून तक हल्के बादल छाए रहने की आशंका है और फिर मौसम साफ होगा। यानी फिर से भीषण झुलसा देने वाली गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश से बिहार तक तेज तूफान और बारिश

वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए भीषण तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तूफान आएगा। ऐसे में चेतावनी जारी की है कि लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें। हालांकि इसके साथ बारिश भी रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही बिहार के पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेरके साथ बेगूसराय जैसे क्षेत्रो में भारी बारिश और तेज तूफान की चेतावनी है।

यह भी पढ़ें : झुलसाने वाली धूप के बीच राहत भरी खबर, हरियाणा दिल्ली में 29 को बारिश

पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित

इससे पहले 28 मई की रात को आई तेज आंधी के कारण हरियाणा के कई क्षेत्रों में व्यवस्थाओं पर बुरा असर पड़ा। क्योंकि कई जगह पेड़ टूट पर सड़कों पर गिर गए। इसके कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। रात करीब 10 बजे हरियाणा के जींद से गोहाना पहुंचे कैंटर चालक विरेंद्र सिंह ने बताया कि रास्ते में कई जगह पेड़ गिरे मिले। इसके कारण जींद से गोहाना का करीब एक घंटे का सफर 1:40 मिनट में पूरा हुआ।

भीषण गर्मी के बीच हल्की राहत

वहीं मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को भीषण गर्मी के बीच हल्की राहत मिल गई है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ स्थानों पर जहां ओलावृष्टी हुई है, वहां तापमान 10 डिग्री तक गिर सकता है। इसके अलावा सामान्यतौर पर 5 से 7 डिग्री तक तापमान में गिरावट आएगी। गौरतलब है कि हरियाणा में तापमान 46.6 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा था। रोहतक हरियाणा के सबसे अधिक गर्म शहर रहा। फिलहाल हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम के कारण मौसम में अगले 2 दिन तक और बदलाव की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button