Faridabad Internet Suspension : फरीदाबाद में मोबाइल इंटरनेट और बल्क सेवाओं पर अस्थाई रोक, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

प्रशासन की खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद लिया फैसला, कारण जान कार आप भी चौंक जाएंगे

Faridabad Internet Suspension : हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहर फरीदाबाद में आज यानी 30 मई 2026 को मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस जैसी सेवाएं बाधित रहेंगी। क्योंकि प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। यह आदेश फरीदाबाद के इस विशेष क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट प्रदाता कंपनियों को जारी हुए हैं। इसके तहत शनिवार 30 मई को इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है।

गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव वंदना दिसोदिया की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि यह रोक कानून व्यवस्था व सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए फरीदाबाद के एनआईटी (NIT) क्षेत्र के एक खास जोन के लिए है। इस क्षेत्र में मोबाइल फोन के इंटरनेट, बल्क एसएमएस के साथ डोंगल जैसी सेवाओं पर अस्थाई रोक लगाई गई है।

क्यों लिया यह फैसाल

दरअसल फरीदाबाद एनआईटी क्षेत्र में 30 मई को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तोड़फोन की जानी है। ऐसे में गृह विभाग की अतिरिक्त सचिव डॉ. वंदना दिसोदिया की ओर से इस प्रकार की रोक के लिए आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। इसमें विशेषतौर पर लिखा है कि प्रशासन को खुफिया सूचनाएं मिली हैं, जिसमें तोड़फोड़ अभियान के दौरान हिंसा की आशंका है। इसमें तनाव, उपद्रव और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।अब एहतियातन प्रशासन द्वारा यह रोक लगाई गई है।

अफवाहों पर लगेगी रोक

दरसअल प्रशासन का मानना है कि तोड़फोड़ अभियान के दौरान कुछ लोग सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भड़काऊ कंटेंट के साथ अफवाहें फैला सकते हैं। साथ ही इससे भीड़ भी एकत्रित हो सकती है, जिससे प्रशासन कार्य में बाधा आएगी।

इससे बचने के लिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह रोक पूरे फरीदाबाद में नहीं है। सिर्फ एनआईटी जोन के एक विशेष क्षेत्र में ही है।इससे करीब एक किलोमीटर क्षेत्र प्रभावित होगा।

फरीदाबाद में मोबाइल इंटरनेट और बल्क सेवाओं पर अस्थाई रोक, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
फरीदाबाद में मोबाइल इंटरनेट और बल्क सेवाओं पर अस्थाई रोक, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

आधी रात से लागू हो चुके हैं आदेश

दरअसल यह आदेश आधी रात से लागू हो चुके हैं। क्योंकि प्रशासनिक आदेशों के अनुसार 30 मई 2026 को रात साढ़े 12 बजे से रात को 10 बजे तक इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान सभी प्रकार के मोबाइल इंटरनेट जैसे 2G,3G, 4G, 5G के साथ बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाएं यानी डोंगल से चलने वाला इंटरनेट भी बंद रहेगा। इस दौरान सामान्य सेवा ब्राड बैंड इंटरनेट और लैंड लाइन पर कोई असर पड़ेगा।

बड़े स्तर पर चल रही है कार्रवाई

दरअसल फरीदाबाद में अतिक्रमण पर बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में नगर निगम द्वारा सड़कों के साथ-साथ ग्रीन बेल्ट जैसे क्षेत्रों से भी अतिक्रमण हटवाया गया है। इसमें एनआईटी क्षेत्र में भी कार्रवाई हुई है। अब फिर से एनआईटी क्षेत्र के विशेष क्षेत्र में कार्रवाई होने जा रही है। इसके लिए प्रशासन द्वारा पहले ही इस प्रकार की व्यवस्था लागू की गई है।

स्थाई समाधान भी की तैयारी

दरअसल फरीदाबाद में अतिक्रमण प्रशासन के लिए बड़ी चुनौति बना हुआ है। इस पर प्रशासन द्वारा काफी खर्च भी किया जाता है। शहर को अतिक्रतण से बचाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-88 रोड पर करीब 1.53 करोड़ रुपये से यहां ग्रीन बेल्ट और सरकारी जमीन की मजबूत फेंसिंग करवाने की योजना बनाई है।
इससे यह सुनिश्चित होगा कि इस जमीन पर कब्जा नहीं हो।

दोबारा हो जाते हैं कब्जे

हालांकि प्रशासन द्वारा नियमित रूप से कब्जे हटाए जाते हैं, लेकिन फिर से कब्जे हो जाते हैं। ऐसे में यह बड़ी चुनौति बना हुआ है। क्योंकि प्रशासन को कब्जा हटाने के लिए कार्रवाई के दौरान प्रतिदिन लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसमें भारी भरकम सरकारी मशीनरी का भी प्रयोग होता है। ऐसे में अब इसका स्थाई समाधान निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button