Haridwar Bikaner train : हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में लगेंगे एलएचबी कोच, 19 जनवरी से संचालन
देखें टाइमटेबल
Haridwar Bikaner train : हरिद्वार- बीकानेर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर14717 और 14718 में अब पुराने आईसीएफ कोच की जगह आधुनिक सुविधाओं वाले एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। इसके लिए रेलवे ने फैसला लिया है कि 19 जनवरी से यह कोच लगाए जाएंगे।
दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच चलने वाली यह ट्रेन यात्रियों को बहुत पसंद रहती है। इसमें यात्रियों की संख्या भी खासी रहती है। हालांकि इस प्रकार के कोच को पहले जर्मनी से आयात किया जाता था, लेकिन अब इनको रेल कोच फैक्टरी कपूरथला (Rail Coach Factory Kapurthala) में बनाया जाता है। हालांकि इससे पहले रेलवे द्वारा कई अन्य ट्रेन में यह सुविधा दी गई है। अब रेलवे बीकानेर व हरिद्वार के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14717 और 14718 में भी यात्रियों को लिंक हापमैन बुश कोच की सुविधा मिल जाएगी।
Haridwar Bikaner train : 3 डिब्बे थर्ड एसी, 6 स्लीपर और पांच जनरल डिब्बे
रेलवे द्वारा यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इससे यात्रियों को सफर आरामदायक की सुविधा मिलेगी। अब रेलवे ने तय किया है कि यह सुविधा बीकानेर-हरिद्वार ट्रेन नंबर 14717 में बीकानेर से 19 जनवरी शुरू हो जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 14718 हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस में 20 जनवरी को हरिद्वार से एलएचबी कोच (LHB Coach) को संचालित कर दिया जाएगा। इस ट्रेन में कुल 16 बोगी जोड़ी जाएंगी। इसमें से 3 डिब्बे थर्ड एसी, 6 स्लीपर और पांच जनरल डिब्बे होंगे। इसके अलावा इंजन और गार्ड का डिब्बा शामिल रहेगा।

हरिद्वार के सीनियर सेक्शन इंजीनिरयर राजेश यादव का कहना है कि यह फैसला रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के चलते लिया गया है। एलएचबी कोच की सुविधा अब हरिद्वार व बीकानेर के बीच चलने वाली रेलगाड़ी में भी दी जाएगी। इसके तहत ट्रेन नंबर 14717 और 14718 यह कोच चलाए जा रहे हैं।
Haridwar Bikaner train : सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण
रेलवे अधिकारियोें का कहना है कि एलएचबी कोच लगने से रेल सेवा यात्रियों को आरामदाय सफर के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम रहेगी। इससे ट्रेन की गति बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसमें सुरक्षा की बात की जाए तो एंटी टेलीस्कोपिक डिजाइन (एक दूसरे पर न चढ़ने वाले) और स्टेनलेस स्टील से बनाए जाते हैं। ऐसे में यह परंपरागत स्टील के मुकाबले अधिक हल्के और अधिक मजबूत डिब्बे होते हैं। ऐसे में यदि रेल दुर्घटना होती है तो ऐसी स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होती है।
Haridwar Bikaner train : आरामदायक सफर
रेलवे (Railway) द्वारा अपनाई जा रही इस नई तकनीक में यात्रियों का सफर भी आरामदायक होता है। क्योंकि इनमें बेहतर कपलिंग सिस्टम इजाद किया गया है। इसके कारण रेलवे ट्रैक पर चलने के कारण लगने वाले झटके कम हो जाते हैं। इससे यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव होता है। साथ ही गति बढ़ाने में भी मदद मिलती है। क्योंकि इससे गति को 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी तुलना में पुराने आईसीएफ कोच को अधिकतम गति 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जा सकता है।
Haridwar Bikaner train : ट्रेन का समय
हरिद्वार व बीकानेर (Haridwar Bikaner train time)के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14717 बीकानेर से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को हरिद्वार के लिए चलती है। बीकानेर से यह ट्रेन रात 11:10 बजे चलाई जाती है। जबकि अगले दिन दोपहर 3:00 बजे ट्रेन हरिद्वार पहुंच जाती है। यह सफर तय करने में ट्रेन करीब 16 घंटे का समय लेती हे। वहीं 14718 ट्रेन नंबर मंगलवार, वीरवार, शनिवार को बीकानेर के लिए चलाई जाती है। हरिद्वार से शाम 4:45 बजे ट्रेन का चलने का समय है। यह ट्रेन अगले दिन सुबह करीब 8 बजे बीकानेर पहुंचती है। इस सफर के लिए करीब 15 घंटे का समय लगता है।










