4 February Rashifal : 4 फरवरी को इन राशियों में बन रहा बुध के साथ मंगल योग
मेष राशि वालों के धन में होगी वृद्धि, मीन वाले रहेंगे व्यस्त
4 February Rashifal : 4 फरवरी यानी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दिन बुधवार बहुत ही खास रहने वाला है। अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ रहा है। जहां कुछ राशियों में आज धन वृद्धि के साथ प्रतिष्ठा वृद्धि का योग बन रहा है, वहीं कुछ राशियों में स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर आ रहा है। साथ ही अधिक व्यस्तता भी रहेगी। राशिफल के अनुसार आज का दिन नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार के साथ कैसा रहेगा, आइए इसकी जानकारी सांझा करते हैं।
मेष राशि :
बुधवार का दिन मेष राशिवालों के लिए बुत ही विशेष है। क्योंकि आज आपके व्यापार में अच्छे समाचार मिलेंगे। धन में वृद्धि होगी। हालांकि आपको आय और खर्च में संतुलन बना कर चलने की जरूरत है। यही संतुलन आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा। यदि लंबे समय से किसी रिश्तेदार या मित्र के पास आपका धन रूका हुआ है तो इसके भी वापस आने की संभावना है। इसके लिए सकारात्मक प्रयास जरूर करें। परिवार के बड़ों की राय आपके काम आएगी। इसका बुरा नहीं मानते हुए जीवन में लागू करें।
वृषभ राशि :
आज वृषभ राशि वालों के लिए अवसरों से भरा दिन रहने वाला है। यह दिन मेहनत के अनुरूप आर्थिक मजबूती भी देगा। क्योंकि आमदनी बढ़ने के शुभ संकेत हैं। इस राशि वाले विद्यार्थियों को मन लगा कर पढ़ाई करनी चाहिए। इसके परिणाम आपकी सोच के अनुरूप ही आएंगे। नौकरी करने वालों को आज नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि कार्यालय में वरिष्ठ जनों के साथ कुछ बहस हो सकती है। इसके बावजूद सहयोग मिलता रहेगा। सकारात्मक रूप से प्रयास जारी रखें और अपनी क्षमता के अनुरूप 100 प्रतिशत प्रदर्शन करें। किसी प्रकार का नशा आज नुकसानदायक हो सकता है।
मिथुन राशि :
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। अपने घनिष्ठ मित्र या रिश्तेदार से मिलने की योजना पूरी हो सकती है। इसके लिए कुछ समय से योजना बना रहे थे। कारोबार में आज खुद ही सहयोग के प्रस्ताव आएंगे। ध्यान रहे कि किसी पर भी अंधा विश्वास नहीं करें। आर्थिक पक्ष मजबूत हो रहा है, लेकिन किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करें। यह उलझन में डाल सकती है। अटके हुए काम बनेंगे, लेकिन थोड़ी भागदौड़ रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का योग बन रहा है, जो आपका मान बढ़ाएगा।
कर्क राशि :
पारिवारिक लिहाज से आज का दिन बहुत ही विशेष है। परिवार के लोगों के साथ रिश्तों में मधुरता रहेगी। विशेषकर जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। यदि परिवार में किसी बंटवारे का विवाद है तो इसको आज सुलझाया जा सकता है। हालांकि इसमें अनावश्यक लालच नहीं करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें और जो चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है, उनका सेवन मत करें। नौकरी या कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन इनसे घबराने की जरूरत नहीं हैं। जरूरत है सकारात्मक सोच के साथ अपनी मेहनत से परिणाम पाने की। नौकरी करने वालों को अच्छा विकल्प मिलने का योग है, लेकिन इसका फैसला जल्दबाजी में नहीं करें।
सिंह राशि :
जीवन में नई सफलता पाने के लिए आज नई शुरूआत करनी चाहिए। आपकी राय का आज बहुत मान रहने वाला है, जो नौकरी या व्यापार में आपकी धमक बढ़ाने वाली होगी। यह दिन आपको आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा, लेकिन बड़ी डील में लापरवाही या जल्दबाजी परिणाम इसके विपरीत भी दे सकती है। यदि भूमि या मकान, दुकान में निवेश करना चाहते हैं तो आज बहुत अच्छा मौका है। इससे आपको आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। अपने ईष्ट का ध्यान करते हुए सभी शुरू कार्यों की शुरूआत करें। किसी को भी बिना मांगें सलाह नहीं दें। परिवार या समाज में होने वाले धार्मिक आयोजन में जाने का योग बन रहा है।

कन्या राशि :
पारिवारिक दृष्टि से यह दिन कन्या राशि वालों के लिए थोड़ा भारी है। परिवार में किसी भी बात पर बहस नहीं करें। प्रयास करे कि जीवन साथी और अन्य लोगों के साथ मधुरता रहे। कई बार ऐसे मौके आएंगे, लेकिन संयम से काम लेने की जरूरत है। परिवार के लोगों से जो भी जिम्मेदारी मिले, इसको स्वीकार करते हुए सहयोग की अपील करें। दूसरे लोगों की मदद से आप इसक जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। इसके परिणाम भी सुखद रहेंगे। आज का दिन सफलता लेकर आ रहा है। इसके लिए सुबह घर से निकलने से पहले अपने कुल देवी या देवता की पूजा करके चलें।
तुला राशि :
तुला राशि वालों का आज अपनी और संतान की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन भागदौड़ा भरा रहा सकता है, लेकिन परिणाम आपके अनुरूप नहीं मिल रहे हैं। जल्दी परिणाम की सोच कर प्रयास कम नहीं करें। कहीं जा रहे हैं तो अपने वाहन को सही से जांच लें। इसके करण परेशानी हो सकती है। बार-बार निराशा का आभास होगा, लेकिन इसको अपने ऊपर भारी नहीं होनें दें। सुबह ही दिन की शुरूआत गाय को चारा या अन्य खाद्य सामग्री खिला कर करें। इससे दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी। खर्च करने से पहले सोच लें कि यह आवश्यक है या नहीं।
वृश्चिक राशि :
आपको आज एक के बाद एक खुशखबरी मिलने जा रही हैं। हालांकि अपने काम के लिए यदि किसी दूसरे पर भरोसा कर रहे हैं तो इसमें सफलता मिलने की उम्मीद कम है। पेट संबंधित बीमारी हो सकती है। अपने खानपान का ध्यान रखें। परिवार में जो खाना प्रतिबंधित है, उसका सेवन नहीं करें। कोई भी नया काम जीवन साथी की राय से शुरू करें, इसमें सफलता मिलेगी। सुबह के समय दूध के सेवन से बचें और खाली पेट फल का सेवन किया जाना चाहिए। आज का दिन व्यक्तिगत हिसाब से सामान्य रहेगा। परिवार के लिहाज से अच्छा जाएगा।
धनु राशि :
आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करें। परिवार के लोगों की बात तनाव दे सकती है। इसलिए अपने मन का शांत रखें और कर्म को प्राथमिकता दें। यह दिन को शुभ बनाने वाला होगा। पैसे की बजाय रिश्तों को प्राथमिकता दें और सामाजिक कार्यों में अपना योगदान रखें। विशेषकर यदि खेती के कार्य से जुड़े हैं तो फसल पर खास नजर रखें। जिन लोगों के बच्चे बाहर रहते हैं, वे बात करें तो दिन अच्छा रहेगा। नए कारोबार के लिए आज कोई भी फैसला नहीं लें, हालांकि डील के लिए बात की जा सकती है।
मकर राशि :
इस राशि वालों के लिए आज का दिन राजसी रहेगा। सुख सुविधाएं के साथ दिन बीतेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। खाना दिक्कत दे सकता है। इसमें परहेज रखें। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है, लेकिन यात्रा मंगलमय होगी। क्योंकि यह दिन आपकी जीवनशैली को बेहतर बनाने की शुरूआत करेगा। आपके बहुत ही प्रिय व्यक्ति से भेंट का योग बन रहा है। यह व्यक्ति मेहमान के रूप में घर भी आ सकता है।
कुंभ राशि :
आज जो भी काम करें, उसमें आत्मविश्वास बनाए रखें। हालांकि दिन में मिलने वाले काम मानसिक दबाव लेकर आएंगे, लेकिन सहकर्मी या बास की मदद से इसको पूरा किया जा सकता है। काम के लिए कुछ भी संशय नहीं रखें। जहां भी सशंय है, इसकी जानकारी बास या सहकर्मी से लेंगे तो काम आसान हो जाएगा। आगे बढ़ने के लिए किए जा रहे प्रयास हमेशा जारी रखें। विशेषकर यदि नौकरी बदलने की योजना तो आज शुभ संकेत मिल सकते हैं। इसमें जल्दबाजी नहीं करें। हालांकि खर्च बढ़ने से चिंता होगी, ऐसे में अपने खर्च को संतुलित करें। क्योंकि रहन-सहन की सुविधाएं बढ़ने वाली हैं।
मीन राशि :
मीन राशि वालों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। भागदौड़ के कारण मन चिड़चिड़ा रहेगा, लेकिन स्वयं पर नियंत्रण रखना चाहिए। खासकर अपने परिवार या कार्यालय में किसी के साथ बिना काम बहस नहीं करें। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से नुकसान आपका होगा। हां यदि परिवार में कोई मतभेद है तो इसके लिए सकारात्मक प्रयास करें।
इसके लिए शांतिपूर्ण माहौल में बातचीत की जा सकती है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनका दिन दबाव में बीतेगा। राजनीति वालों के लिए दिन सुखद है।










