Summer Special Train : गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, लंबी दूरी के लिए भी मिलेगी विशेष ट्रेन की सुविधा

रेलवे ने शुरू की समर स्पेशल ट्रेन, कई अन्य रूटों पर भी चलेंगी गर्मियों के लिए विशेष ट्रेन

Summer Special Train : गर्मी का सीजन शुरू होते ही हर कोई बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए योजना बनाता है। ऐसे में कुछ लोग सिर्फ ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के कारण ही यह प्लान बीच में छोड़ देते हैं। या फिर काफी पहले ही टिकट बुक करवाते हैं। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए रेलवे द्वारा गर्मियों में विशेष ट्रेन का संचालन शुरू करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत ट्रेन का संचालन शुरू भी हो गया है।

रेलवे की इस योजना से गर्मियों के मौसम में अपने घर या छुट्टियों के लिए दूसरे स्थानों पर जाने वालों को लंबी वेटिंग से राहत मिलने जा रही है। हालांकि रेलवे ने पहले ही लंबी दूरी की समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। अब इनका संचालन भी शुरू हो गया है। इसके तहत सहारनपुर के रास्ते चलने वाली ट्रेनों को भी जल्द ही चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे का कहना है कि गर्मी के मौसम पहले ही विभिन्न मार्गों पर गर्मियों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की योजना है।

इस ट्रेन का संचालन हुआ शुरू

इस योजना के तहत ही रेलवे द्वारा बिहार के छपरा व पंजाब के पठानकोट के बीच ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह संचालन 6 अप्रैल 2026 यानी सोमवार से हो चुका है। ट्रेन नंबर 05193 को छपरा से पठानकोट के बीच सहारनपुर के रास्त समर स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा।

यह ट्रेन 13 जुलाई तक चलेगी और इस दौरान कुल 15 फेरे लगाएगी। वहीं अब गाड़ी संख्या 05194 वापसी में 8 अप्रैल को पठानकोट से रवाना होगा। यह ट्रेन रात को 12:30 बजे पठानकोट से चलेगी और जालंधर, लुधियाना के रास्ते गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 9:10 बजे छपरा पहुंच जाएगी।

अमृतसर और बरौनी के बीच चलेगी यह ट्रेन

इसके अलावा अमृतसर और बरौनी के बीच भी विशेष ट्रेन के संचालन का शैड्यूल तैयार हो गया है। यह ट्रेन 19 अप्रैल से चलाई जाएगी और 12 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान ट्रेन कुल 13 चक्कर लगाएगी। इससे पंजाब से मजदूरों को भी अपने घर लौटने में मदद मिलेगी।

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन का रूट अमृतसर से जालंधर, फगवाड़ा, ढंढेरा कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजी पुर के रास्ते बरौनी रहेगा। ट्रेन को रात 10:20 बजे अमृतसर से चलाया जाएगा और 5:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह ट्रेन अगले वापस अमृत से के लिए चलेगी।

पश्चिम मध्य रेलवे की भी खास तैयारी

वहीं गर्मियों के लिए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भी खास तैयार की गई है। इसके तहत ट्रेन नंबर 09821 – 09822 को सोगरिया – धनबाद जंक्शन के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल चलाई जा रही है। यह ट्रेन भी 13 ट्रिप लगाएगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 09821 सोगरिया (कोटा) से धनबाद जंक्शन के लिए 16 अप्रैल से 09 जुलाई के बीच प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

इस ट्रेन को सोगरिया (कोटा) से रात 23:10 बजे चलाया जाएगा। यह गाड़ी छबड़ा गुगोर, रूठियाई गुना, अशोक नगर, सागर, सतना, प्रयागराज छिवकी, सासाराम के रास्ते शनिवार को 03:45 बजे धनबाद जंक्शन तक जाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी को 09822 नंबर से धनबाद जंक्शन से सोगरिया (कोटा) के लिए 18 अप्रैल से चलाया जाएगा और 11 जुलाई यह ट्रेन चलेगी। धनबाद से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को सुबह 05:15 बजे चलेगी और रविवार को 7:35 बजे सोगरिया (कोटा) पहुंच जाएगी।

ट्रेन में होंगे 22 कोच

सोगरिया-धनबाद वीकली समर स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। ऐसे में इस ट्रेन में काफी संख्य में लोगों को ले जाने की क्षमता रहेगी। कोटा के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन का कहना है कि जल्द ही इस ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू की जाएगी। ट्रेन में 1 ब्रेकयान, 1 दिव्यांग कोच, 4 सामान्य बोगी, 5 स्लीपर, 2 कोच थर्ड एसी, 7 कोच थर्ड एसी इकोनॉमी व 2 कोच सेकंड एसी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button