Haryana Sports : जींद की बेटी रवीना ने जीता गोल्ड मेडल, कॉमनेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई

हरियाणा डायरी, जींद।
Haryana Sports : जींद की बेटी रवीना ने रेस वॉक इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इसी के साथ ही रवीना ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर दिया है।

इसी इवेंट में जींद की शिल्पा रानी ने भी जेवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल, भिवानी की योगिता ने शॉटपुट में सिल्वर मेडल, हिसार की अंजू ने 1500 मीटर दौड़ में ब्राँज मेडल, जींद की तमन्ना ने 100 मीटर दौड़ में ब्राँज मेडल हासिल किया है।

हरियाणा एथलेटिक्स के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार मिटान व अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर शुभकामनाएं प्रदान की।

खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड फरीदाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा बिरसा मुंडा स्टेडियम मोराबादी रांची (झारखंड) में झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 22 मई से 25 मई तक किया जा रहा है।

Haryana Sports : रवीना ने 44 मिनट, 29 सेकंड में पूरी की रेस वॉक

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि रवीना जींद (हरियाणा) ने 10 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट में 44 मिनट 29 सेकेंड 66 माइक्रोन का बेहतरीन समय देकर कामनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा राज्य को दिया और रजत पदक रेशमा पटेल (आल इंडिया पुलिस) ने 44 मिनट 57 सेकेंड 94 माइक्रोन के साथ जीता एवं कांस्य पदक मुनिता प्रजापति (उत्तरप्रदेश) ने 45 मिनट 23 सेकेंड 92 माइक्रोन के साथ अपने नाम किया।

शिल्पा रानी जींद (हरियाणा) ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 56 मीटर 46 सैंटीमीटर की बहुत ही अच्छी थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता और अनु रानी (उत्तरप्रदेश) ने 55 मीटर 51 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत एवं रश्मि के (आंध्रप्रदेश) ने 54 मीटर 85 सैंटीमीटर की थ्रो कर कांस्य पदक जीतकर अपने नाम किया।

Haryana Sports : योगिता ने 16.82 मीटर दूर फेंका थ्रो

योगिता भिवानी (हरियाणा) ने शाट पुट इवेंट में 16 मीटर 82 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता और कृष्णा जयशंकर (रिलायंस) ने 17 मीटर 35 सैंटीमीटर की थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता एवं शिक्षा (रिलायंस) ने 16 मीटर 61 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

तमन्ना जींद (हरियाणा) ने 100 मीटर दौड़ में 11 सेकेंड 62 माइक्रोन का समय देकर कांस्य पदक जीता और सुदेशना हनमंत (महाराष्ट्र) ने 11 सेकेंड 56 माइक्रोन का समय देकर स्वर्ण पदक जीता एवं गिरिधा रानी (तमिलनाडु) ने 11 सेकेंड 58 माइक्रोन के समय के साथ रजत पदक जीता।

अंजू हिसार (हरियाणा) ने 1500 मीटर दौड़ में 4 मिनट 21 सेकेंड 26 माइक्रोन के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर हरियाणा को दिया और पूजा (जे एस डब्ल्यू) ने 4 मिनट 11 सेकेंड 34 माइक्रोन का समय देकर स्वर्ण पदक जीता एवं अंकिता (उत्तराखंड) ने 4 मिनट 12 सेकेंड 28 माइक्रोन का समय देकर रजत पदक अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button