Haryana Weather update : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, तपती गर्मी के बीच राहत की फुहार

2 मई से शुरू हो रहा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, तापमान में गिरावट

Haryana Weather update : मई महीना शुरू हो गया है और इसके अनुरूप ही मौसम के तेवर व पारा चढ़ रहा है, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के कारण भीषण गर्मी के बीच राहत की फुहार आने वाली हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा में फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता का पूर्वानुमान दिया है। ऐसे में अगले 3 से 4 दिन तक फिर से गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

आज यानी 2 मई से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। क्योंकि की मौसम विभाग ने फिर से हरियाणा के कई हिस्सो में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। 2 मई से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा प्रदेश के बड़े हिस्से में देखने को मिलेगा। 2 मई से मौसम में बदलाव शुरू होगा और यह 7 मई तक चलेगा।

कैसी होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा के कई जिलों में मौसम अस्थिर रहने वाला है। ऐसे में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावाना है। विशेषकर हरियाणा के उत्तर और दक्षिण हिस्सों में मौसम का असर अधिक दिखेगा। हालांकि संभावना है कि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में इस दौरान बारिश या बूंदाबांदी होगी। इससे गर्मी से भी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि 2 से 7 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बारिश के सबसे अधिक आसार 4 और 5 मई को बन रहे हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी। अगला पूरा एक सप्ताह मौसम की दृष्टि से अनिश्चित रहेगा।

कितना गिरेगा तापमान

बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान प्रदेश में तापमान करीब 2 डिग्री तक कम होगा। पिछले दिनों भी तापमान पर कापुी असर दिखा है। क्योंकि वीरवार के मुकाबले तापमान शुक्रवार को कम रहा। अधिकतम तापमान में 2 और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री का अंतर दिखा।

प्रदेश में सबसे अधिक गर्म शहर महेंद्रगढ़ रहा, जहां तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि मौसम में बदलाव के कारण अभी 2 डिग्री तक तापमान बढ़ सकती है, लेकिन बारिश होने के साथ ही इसमें 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी।

मौसम विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम के मिजाज ऐसे ही रहेंगे। हालांकि राजस्थान में भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा। बेशक मौसम परिवर्तन के कारण कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन दिन के समय राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में हीट वेव की स्थिति रहेगी।

आज क्या रहेगा मौसम का हाल

हरियाणा प्रदेश में 2 मई को कुछ हिस्सों में मौसम बदला रहेगा। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर और दक्षिण हरियाणा के मेवात और पलवल जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

दक्षिण हरियाणा के जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद के साथ रोहतक, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में भी 2 मई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि इसके बाद 3 से 6 मई तक अधिकतर हरियाणा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।

प्री-मानसून का दिख रहा असर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह प्री-मानसनू का असर दिख रहा है। इसके कारण ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। उत्तर भारत लगातार मौसम बदल रहा है। हालांकि इस दौरान आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि भी आ सकती है।

हालांकि पिछले कुछ दिनों से लू का प्रकोप बना हुआ था, लेकिन अब इसमें राहत मिलेगी। क्योंकि पहाड़ों में भी विशेषकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 मई तक रूक-रूक कर बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है। ऐसे में इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button