Tagda Raho startup : लकवे से रिक्वरी के लिए सहारा बने लकड़ी के गदा और मुगदर अब बन गए कारोबार
बेंगलुरु के ऋषभ मल्होत्रा खड़ा किया अपना स्टार्टअप
Tagda Raho startup : पुराने समय में शरीर के फिट रखने के लिए सामान्यतौर पर मुगदर का प्रयोग होता था। यह भारतीय फिटनेस में बहुत ही महत्वपूर्ण उपकरण रहा है। अब यह फिर से लोगों के जीवन लौट रहा है। युवाओं के साथ-साथ हर आयु वर्ग के लोगों को मुगदर से अभ्यास काफी पसंद आ रहा है।
यही कारण है कि इसका प्रचलन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर बेंगलुरु निवासी ऋृषभ मल्होत्रा ने तो अपना स्टार्टअप भी खड़ा कर लिया है। इसकी शुरूआत मल्होत्रा ने स्वयं को लकवे से उबरने के लिए की थी।
भारतीया परंपरा का यह उपकरण आजकल बेंगलुरु में काफी लोकप्रिय हो रहा है। अब लकड़ी के मुगदर और गदा तगड़ा रहो अभियान का प्रतीक बन चुके हैं। हालांकि इनकी शुरूआत स्वयं को ठीक करने के लिए किए गए छोटे से प्रयास से हुई, लेकिन आज यह काफी विस्तृत आकार ले चुका है। तगड़ा रहे स्टार्टअप आज बेंगलुरु की पहचान बन चुका है। आधुनिक फिटनेस उपकरणों के साथ यह पारंपरिक सामान गदा और मुगदर भी शामिल हो रहे हैं।
मजबूरी बना आइडिया, खड़ा हो गया स्टार्टअप
दरअसल बेंगलुरु निवासी ऋषभ मल्होत्रा ने इस स्टार्टअप को किसी बिजनेस आइडिया के तहत शुरू नहीं किया। यह उनकी मजबूरी में शुरू किया गया। क्योंकि कंपनी के फाउंडर ऋषभ मल्होत्रा हाथ में लकवे की समस्या से जूझ रहे थे। उनका हाथ 75 प्रतिशत तक प्रभावित था। हालांकि इलाज तो करवाया, लेकिन कोई खास आराम नहीं मिला। ऐसे में यह पारंपरिक उपकरण गदा और मुगदर काम आए। इनसे अभ्यास शुरू होने के बाद वे ठीक हो गए। यहीं से तगड़ा रहो अभियान की शुरूआत हो गई।
खास तरह से तैयार की है एक्सरसाइज
ऐसा नहीं है कि पूरा काम यह गदा और मुगदर ही करते हों। इसके लिए खास प्रकार से एक्सरसाइज को भी डिजाइन किया गया है। इन उपकरणों के सहारे करीब 1 घंटे तक अभ्यास किया जाता है। क्योंकि इन एक्सरसाइज को आधुनिकता के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसके लिए किसी बाहरी स्थान की जरूरत नहीं है। घर में भी आसानी से छत पर या बालकॉनी में इससे अभ्यास किया जा सकता है। इन उपकरणों से अभ्यास जिम से काफी अलग होती है। क्योंकि यह पूरे शरीर को सक्रिय करने में मदद करता है।
प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं तारीफ
यह स्टार्टअप काफी प्रसिध हो चुका है। क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसकी तारीफ कर चुके हैं।
क्योंकि ऋषभ मल्होत्रा भारतीय चीजों के समर्थक हैं। हालांकि वे रेस्टारेंट चलाते हैं और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी जुड़े हुए हैं। करीब ढाई साल पहले भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस स्टार्टअप में निवेश किया था। ऐसे में यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
शरीर को फिट रखने का अनोखा तरीका
प्राचीन भारतीय संस्कृति से जुड़े इन उपकरण यानी मुगदर और गदा से शरीर को पूरी तरह से फिट रखा जा सकता है। इसके बारे में स्वयं ऋषभ मल्होत्रा भी बता चुके हैं। उनका कहना है कि मुगदर और गदा से व्यायाम करके शरीर को फिट रखा जा सकता है। इससे शरीर बल बडढ़ता और ताकत स्थित होती है। यही कारण है कि हर आयु वर्ग के लोग इससे जुड़ रहे हैं।










