17 May Weather : आज तपेगा उत्तर भारत, राजधानी दिल्‍ली में तापमान 42 डिग्री से अधिक पहुंचने की उम्मीद कई राज्यों मे होगी बारिश

मई महीने में अब गर्मी की तपिश शुरू हो गई है। इसका प्रभाव मौसम पर दिख रहा है। हालांकि अभी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से मौसम अधिक गर्म नहीं हो पाया था। ऐसे में आज 17 मई यानी रविवार को जहां उत्तर भारत के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान भीषण गर्मी से तपेंगे, वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना है।

17 May Weather : मौसम विभाग का कहना है कि 17 मई को दिल्‍ली सहित पूरे एनसीआर में मौसम साफ और काफी गर्म रहेगा। यानी सूर्य देवता के तेवर आज झुलसा देने वाले होंगे। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज दिल्ली में तापमान 42 डिग्री के भी पार जा सकता है।

इससे पहले अमेरिकी मौसम एजेंसी द्वारा भी इसी महीने में अल नैनो के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि आज राजस्थान के कई हिस्सों के साथ उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे कई राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है।

भीषण गर्मी के कारण शुष्क मौसम अब लू का असर बढ़ा रहा है। इसका असर लोगों के जीवन से लेकर मवेशियों और फसलों पर भी पड़ने वाला है। क्योंकि उत्तर भारत के साथ पश्चिम भारत के भी कई क्षेत्र भयंकर गर्मी की चपेट में है। अब लू चलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

हालांकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर चल रहा है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में भी तेज हवा आंधी के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई है। अब यह मौसम समाप्त हो रहा और भीषण गर्मी से सामना होने वाला है।

दिल्ली में शाम के समय मिल सकती है राहत

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में आज दिन का मौसम झुलसा देने वाला होगा। दिन
में तापमान 42 डिग्री से भी पार पहुंच सकता है। ऐसे में जनजीवन प्रभावित रहेगा।
हालांकि शाम को कुछ राहत मिल सकती है। क्योंकि दोपहर बाद बादल छाने के साथ तेज हवा या आंधी भी आने की उम्मीद है। इसके साथ बिजली कड़कने की भी संभावना है।

लू की चपेट में रहेगा हरियाण

वहीं उत्तर भारत के अन्य राज्यों को लेकर भी मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 मई यानी रविवार को उत्तर भारतीय राज्यों में पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के कई इलाके गर्म रहेंगे। दिल्ली और छत्तीसगढ़ में लू का प्रभाव रहेगा।

यहां गिरेगी राहत की बारिश

जहां उत्तर भारत में भीषण गर्मी की स्थिति बन रही है, वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के साथ पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक जैसे क्षेत्रद्धों में सामान्य से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा भी चल सकती हैं।

मानसून की सक्रियता से बढ़ेगी उमस

वहीं मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी और अंडमान द्वीप समूह और इनके साथ लगते इलाकों में आगे बढ़ रहा है। इसके कारण आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी के क्षेत्रों में इसका प्रसार बढ़ जाएगा।

इसके प्रभाव से हवा में नमी बढ़ने से आने वाले दिनों में उत्तर भारत में भी उसम बढ़ने की संभावना है। हालांकि उत्तरखंड में इस बार मानसून समय से करीब 3-4 दिन पहले पहुंचने की संभावना है। इसका प्रभाव पूरे उत्तर भारत में दिखेगा। हालांकि उत्तरखंड के मैदानी क्षेत्रों में मानसून का प्रभाव कम रहेगा।

गर्मी में रखें सेहत का ध्यान

वहीं बढ़ती गर्मी के कारण हर किसी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। करनाल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. मोहन लाल के अनुसार गर्मी में सबसे अधिक जरूरी है, लू से बचाव। इसके लिए जरूरत नहीं होने पर घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। विशेषकर नवजात बच्चों और बुजुर्गों को घरों और लू के सीधे संपर्क में आने से बचाएं। सामान्य पानी का प्रयोग बार-बार करते रहें। यदि बाहर जा रहे हैं तो छाता लें, या सिर पर कपड़ा बांध लें। यह बहुत हद तक लू से बचाता है। हीटवेव की चपेट में आने पर मरीज को तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button