Border 2 and Mardaani 3 : सन्नी देओल की बार्डर -2 को मर्दनी की टक्कर
पहलीे ही दिन रानी मुखर्जी की मर्दनी-3 ने किया शानदार प्रदर्शन
Border 2 and Mardaani 3 : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के बाद सन्नी देओल की बार्डर -2 काफी चर्चा में रही। वहीं अब रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दनी-3 भी रिलीज हो चुकी है। मर्दनी-3 ने पहले ही दिन कमाई का शानदार प्रदर्शन किया है। इससे लग रहा है कि यह फिल्म बार्डर -2 को कड़ी टक्कर दे रही है। इस फिल्म की कहानी के साथ फिल्म में किए गए काम को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हालांकि आने वाले दिनों में पता चलेगा कि मर्दनी – 3 कैसी चलती है।
हालांकि मर्दनी – 3 का पहले दिन किया कारोबार शानदार रहा। इस फिल्म में रानी मुखर्जी डीसीपी की भूमिका में हैं और उनका नाम है शिवानी रॉय। या यूं कहें कि इस भूमिका में वे फिर से लौटी हैं। मर्दनी-3 की कहनी 93 लापता लड़कियों की जांच पर आधारित है। इसको लेागों ने काफी पसंद किया है। हालांकि मर्दनी का तीसरा पार्ट आया है और इसका जादू कितना चलेगा, यह समय ही बताएगा। हालांकि इसके पहले दो पार्ट काफी अच्छे चले थे।
पहले दिन 4 करोड़ की कमाई
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी – 3 की कमाई ने पहले ही दिन अच्छी कमाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये कमाए।इस फिल्म के 27000 से अधिक टिकट बिके। वहीं सन्नी देओल की बार्डर -2 ने नौवें दिन 9.27 करोड़ रुपये की कमाई की। अभी तक यह फिल्म 244.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि धुरंधर कमाई के 1000 करोड़ पार कर चुकी है।

उम्मीद से कम माना जा रहा प्रदर्शन
रानी मुखर्जी लंबे समय के बाद आई हैं, ऐसे में इस फिल्म से निर्माताओं को काफी उम्मीद थी। ऐसे में इसकी कमाई उम्मीद से कम मानी जा रही है। यह फिल्म अभिराज मीनावाला ने निर्देशित की है। वहीं फिल्म की कहानी आयुष गुप्ते, दीपक किंगरानी और बलजीत सिंह मारवा द्वारा लिखी गई है। फिल्म में रानी के साथ जानकी बोडीवाला और मलाइका प्रसाद जैसी अभिनेत्री मुख्य भूमिका में हैं। मुंबई में ही मर्दनी -3 की फिल्म की सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी रही है। सुबह के शो में 8.97 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही तो शाम के शो में 17.13 प्रतिशत दोपहर के शोर में औसत ऑक्यूपेंसी 14.78 प्रतिशत दर्ज की गई। पहले नंबर पर ऑक्यूपेंसी मुंबई में 19.50 प्रतिशत और लखनऊ ऑक्यूपेंसी 17.33 प्रतिशत रही।
यह है फिल्म की कहानी
इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक पुलिस अधिकारी के रूप में हैं। वे एक हाई-प्रोफाइल और वीआईपी परिवार की नौकरानी की बच्ची के अपहरण से शुरू होती है। ऐसे में फिर से एक बार शिवानी रॉय यानी रानी मुखर्जी की एंट्री होती है। लड़की के अपहरण के बाद इसको बचाने का काम शिवानी राय यानी रानी मुखर्जी जांच करती हैं। और वे इस दौरान ऐसी साजिश में उलझती चली जाती है, जो बहुत ही डरावनी और गहरी होती है। क्योंकि इस जांच में एक के बाद एक अपराध उनके सामने आते रहते हैं। में यह जांच पहुंचती है मैट्रिआर्क अम्मा यानी मल्लिका प्रसाद तक। इसमें अपराध और राजनीति के गठबंधन को दिखाया गया है।
नहीं थम रही बार्डर -2 की कमाई
वहीं सन्नी देओल की फिल्म बार्डर -2 भी कमाई के मामले में खासी चल रही है। इसका पहला भाग कई साल पहले बना था। बार्डर फिल्म 90 के दशक की सबसे कामयाब फिल्मों में दर्ज हुई। युद्ध के साथ ड्रामा की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया और तब फिल्म में बाक्स आफिस पर 39.46 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब यह फिल्म अभी तक कुल 244.97 करोड़ रुपये कमा चुकी है। हालांकि ताजा आंकड़ा इससे अधिक हो सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में रानी मुखर्जी की मर्दनी-3 और सन्नी देओल की बार्डर-2 के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है।










