Today gold price : रिकार्ड तेजी के बाद सोने के भाव में लगातार उछाल, अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा असर
सोने की कीमतों में लगातार तेजी चल रही है। हालांकि MCX पर 5 जून एक्सपायरी वाला सोना 217 रुपये टूटा है। लेकिन सोने की ट्रेड लगातार उछाल मार रही है। आज 15 मई 2026 की बात की जाए तो थोड़ा ही सही, लेकिन सोने में उछाल रहा है।
Today gold price : सप्ताह की शुरूआत से ही जबरदस्त उछाल के साथ शरू हुई सोने की कीमत आज 15 मई 2026 को कुछ दबाव महसूस कर रही हैं। MCX की बात की जाए तो 15 मई यानी शुक्रवार को ट्रेड उछाल के साथ होती दिखाई दी। हालांकि हालािया दिनों में हुए बदलावों के बाद भारत में सोने व चांदी की कीमत काफी बढ़ी हैं। विशेषकर आयात शुल्क को बढ़ाने के बाद सोने व चांदी में काफी तजी आई है। क्योंकि आयात शुल्क 15 प्रतिशत होने के कारण ज्वैलरी के घरेलू बाजार सोना काफी महंगा हुआ है।
चूंकि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के प्रभाव से विश्व के भर के बाजारों पर पड़ रहा है, ऐसे में सोने पर इसका खास असर दिख रहा है। इसके चलते ही भारत में तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 1 साल तक सोना नहीं खरीदने तक की अपील कर डाली है। इसके बाद सरकार ने इसका प्रभाव कम करने के लिए सोने व चांदी पर आयात शुल्क भी 6 से बढाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।
बुधवार को हुई 9000 रुपये की वृद्धि
बुधवार यानी 13 मई 2026 की बात की जाए तो सोने की कीमतों में करीब 9 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई थी। यह वृद्धि पश्चिम एशिया जारी तनाव के कारण ही मानी जा रही है। हालांकि भारत में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई सोना नहीं खरीदने की अपील का असर बाजार में दिख रहा है। क्योंकि बुधवार सोना 8808 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ तो वीरवार को भी स्थिर नहीं हो पाया। वहीं शुक्रवार यानी आज 15 मई को MCX पर सुबह के समय 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 25 रुपये बढ़ा है। यह वृद्धि 0.02% रही। आज का सोने का भाव सुबह 1,62,003 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
उच्चतम स्तर से अभी भी नीचे है सोना
हालांकि सोने की कीमतों में अभी काफी उछाल चल रहा है, लेकिन यह सोने की उच्चतम स्तर की कीमतों से काफी कम है। क्योंकि 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कीमतों को छू चुका है। ऐसे में अभी भी सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर से नीचे बनी हुई हैं।
क्या है आज का भाव
आज देश के अलग-अलग हिस्सों में सोने का भाव अलग-अलग है। क्योंकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को सुबह के समय 10 ग्राम सोने का भाव 1,61,159 रुपये रहा। हालांकि कुछ एक अन्य प्लेटफार्म के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,62,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की ताजा कीमत प्रति औंस के हिसाब से 4,704.30 डॉलर तक चली गई हैं। दिल्ली में सोने के भाव की बात करें तो कारोबारी मनीष कुमार के अनुसार वीरवार को सोने के भाव में 650 रुपये वृद्धि दर्ज हुई थी। सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1 लाख 66 हजार तक पहुंच गया था। हालांकि बुधवार को यह कीमत 1,65,350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गई थी।










